15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिपंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर में उतारा गया अमेरिकी विमान?...

पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर में उतारा गया अमेरिकी विमान? कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने निर्वासित भारतीयों को ले जा रहे अमेरिकी सैन्य विमान को दिल्ली के बजाय अमृतसर में उतरने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने कहा कि शहर को ‘धारणा’ और ‘नैरेटिव’ को ध्यान में रखते हुए चुना गया था। कांग्रेस के जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब की तुलना में गुजरात सहित अन्य राज्यों से अधिक निर्वासित लोग हैं।

परगट ने सोशल मीडिया प्लोट कहा किजब पंजाब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग करता है, तो पंजाब को आर्थिक लाभ से वंचित करने के लिए केवल दिल्ली एयरपोर्ट को अनुमति दी जाती है। लेकिन जब बदनाम करने वाले नैरेटिव की बात आती है, तो एक अमेरिकी निर्वासन विमान पंजाब में उतरता है। भले ही उसमें अधिककर निर्वासित गुजरात और हरियाणा से हों।

तो गुजरात के लोग अवैध रूप से क्यों जा रहे?
उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जाता है लेकिन अब नैरेटिव और परसेप्शन बनाने के लिए अमृतसर को गंतव्य के रूप में चुना गया है। उन्होंने पूछा कि अगर गुजरात मॉडल इतना अच्छा था तो गुजरात से इतने सारे लोग अवैध रूप से विदेश में क्यों बस रहे हैं। परगट सिंह ने इस मुद्दे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने ‘रिवर्स माइग्रेशन’ के दावों का मजाक उड़ाया।

छवि बचाने के लिए पंजाब में उतारा विमान
सामाजिक-राजनीतिक संगठन मिस्ल सतलुज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह बरार ने निर्वासन को ट्रम्प प्रशासन द्वारा राजनीतिक और सैन्य आधिपत्य का स्पष्ट प्रदर्शन बताया। बरार ने कहा कि नागरिक उड़ान की तुलना में पांच से आठ गुना अधिक महंगा होने के बावजूद निर्वासन के लिए सी-17 जैसे सैन्य विमान का उपयोग करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले प्रभुत्व स्थापित करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास था।

उन्होंने निर्वासन विमान को दिल्ली के बजाय अमृतसर में उतरने की अनुमति देने के केंद्र के फैसले की आलोचना की। इसे अपनी छवि बचाने वाला कदम बताया। उन्होंने तर्क दिया कि अगर विमान दिल्ली में उतरता, तो यह उस सरकार के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात होती, जो अमेरिकी प्रशासन के साथ मजबूत संबंधों का दावा करती है।

‘ट्रंप के साथ दोस्ती का क्या फायदा?’
निर्वासित लोगों में पंजाब से 31, गुजरात से 33, हरियाणा से 35, उत्तर प्रदेश से तीन और महाराष्ट्र से दो लोग शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस के भोलाथ विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने अमेरिका से निर्वासित पंजाबियों को न लेने के लिए सीएम भगवंत मान के ‘असंवेदनशील रवैये’ की निंदा की। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मैंने लड़कों से मुलाकात की और उनमें से अधिकांश ने कहा कि वे दुबई में एजेंटों के माध्यम से अमेरिका गए थे

उन्होंने कहा कि वहां जाने वाले भारतीयों के सिर पर निर्वासन या जेल की तलवार लटक रही है। पीएम मोदी, जिन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रम्प का समर्थन किया था, को अब इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अपनी दोस्ती का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर यह जरूरतमंद भारतीय नागरिकों की मदद नहीं कर सकता है तो इस दोस्ती का क्या फायदा है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...