11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन जंग में पुतिन की परमाणु धमकी पर बरसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन,...

यूक्रेन जंग में पुतिन की परमाणु धमकी पर बरसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, कहा- विनाशकारी होंगे परिणाम

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन की जंग को लेकर रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की ‘परमाणु धमकी’ पर भड़क गए हैं। बाइडन ने कहा कि पुतिन के परमाणु धमकी के विनाशकारी परिणाम होंगे और अस्थिरता बढ़ेगी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि पुतिन टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन का इस्‍तेमाल करेंगे। बाइडन का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब यूक्रेन में मिल रही शिकस्‍त के बाद रूस को लेकर अमेरिकी अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है।

बाइडन ने टैक्टिकल परमाणु बम को लेकर कहा, ‘मैं समझता हूं कि पुतिन के लिए इस तरह की बातचीत करना गैर जिम्‍मेदाराना है। वह भी तब जब वह दुनिया के सबसे ज्‍यादा परमाणु बम से लैस देश के वैश्विक नेता हैं।’ उन्‍होंने कहा कि पुतिन की परमाणु धमकी के बहुत अस्थिरता फैलाने वाले प्रभाव होंगे। उन्‍होंने इस संभावित गलती के लिए चेतावनी दी। बाइडन ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि इसके बहुत भयानक परिणाम हो सकते हैं।’ बाइडन ने कहा कि परमाणु बम का इस्‍तेमाल करने के बाद उसके परिणाम क्‍या होंगे, यह कोई नहीं जानता है।

रूस के परमाणु हमले के खतरे पर अमेरिका ने शुरू की तैयारी
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि परमाणु बम को लेकर अगर गलती होती है और गलत अनुमान लगाया जाता है तो यह कोई नहीं जानता है कि आगे क्‍या होगा और यह महाव‍िनाश के साथ खत्‍म हो सकता है। बाइडन ने यह बताने से इंकार कर दिया कि अगर पुतिन परमाणु बम की धमकी के साथ आगे बढ़ते हैं तो अमेरिका का अगला कदम क्‍या होगा। उन्‍होंने कहा कि रूसी परमाणु हमले का जवाब देने के बारे में बातचीत चल रही है लेकिन मैं इसके बारे में बताने नहीं जा रहा हूं। यह मेरे लिए गैर जिम्‍मेदाराना होगा कि हम क्‍या करेंगे या क्‍या नहीं करेंगे।

बाइडन ने यह बयान पुतिन के 100 से ज्‍यादा मिसाइलों के ताजा हमले के बाद दिया है। बाइडन ने यह भी ऐलान किया है कि यूक्रेन को रूसी मिसाइलों से बचाने के लिए वह नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम देने जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने भी बाइडन से गुहार लगाई है कि उन्‍हें रूसी हमले से बचने के लिए और प्रभावी एयर डिफेंस सिस्‍टम दिए जाएं। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के ऊपर हवाई रक्षा कवच बनाने के लिए हमें एक साझा प्रयास करने की जरूरत है। इस बीच रूस के क्रूज मिसाइल हमलों का दौर अभी भी जारी है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...