9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeगंदे मैसेज भेजते थे, कमरे में बुलाते थे, रोशन भाभी जेनिफर के...

गंदे मैसेज भेजते थे, कमरे में बुलाते थे, रोशन भाभी जेनिफर के अस‍ित मोदी पर चौंकाने वाले आरोप

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ की वाइफ का किरदार निभाने वाली ‘रोशन भाभी’ उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है। आइए बताते हैं असित मोदी पर क्या क्या आरोप एक्ट्रेस ने लगाए हैं।जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ‘तारक मेहता’ शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का किरदार निभाती हैं। लोग उन्हें ‘रोशन भाभी’ कहकर ही बुलाते हैं। वह पिछले 15 सालों से इस शो से जुड़ी हुई थीं।

‘दैनिक भास्कर’ को दिए इंटरव्यू में ‘रोशन भाभी’ उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर आरोप लगाया कि वह तंग आ चुकी थीं। असित मोदी उन्हें कमरे में बुलाते थे और आपत्तिजनक मैसेज भी भेजा करते थे।जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि उनके साथ 2019 से गलत बर्ताव किया जा रहा है। एक बार उनका शूट सिंगापुर में चल रहा था। उस वक्त असित ने बार बार उनके साथ बद्तमीजी की थी। वह कॉल करके बार बार उन्हें कमरे में बुला रहे थे।

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा कि वह कहते थे कि वह तो केवल मजाक कर रहे हैं। मगर ऐसा उन्होंने कई दफा किया। वह सेट पर होने वाले बर्ताव से तंग आ चुकी थीं। इसीलिए 15 साल बाद तारक मेहता शो को छोड़ना ही सही समझा।जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा कि वह कहते थे कि वह तो केवल मजाक कर रहे हैं। मगर ऐसा उन्होंने कई दफा किया। वह सेट पर होने वाले बर्ताव से तंग आ चुकी थीं। इसीलिए 15 साल बाद तारक मेहता शो को छोड़ना ही सही समझा।

​सरेआम मेरे होठों की भी तारीफ की​
‘रोशन भाभी’ ने कहा कि असित मोदी कई दफा इनडायरेक्टिली उन्हें अप्रोच करने की कोशिश करते थे। कई बार तो उन्होंने सरेआम उनके होठों की भी तारीफ की। उन्होंने अपनी सालगिरह के किस्से के बारे में बताया कि कैसे उस दिन उन्होंने कॉल करके उनसे कहा था कि अब तो सालगिरह खत्म हो गई है तो रूम में आ जाओ।

रोशन भाभी खूब रोया करती थीं
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि वह असित मोदी की बातों से कई बार इतना दुखी हो गई कि वह अकेले कमरे में रोती रहीं। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के साथ बातचीत में बताया था कि उनका आखिरी एपिसोड मार्च में आया था। वह 7 मार्च के बाद सेट पर नहीं गई। उस दिन प्रोडेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज ने भी उनके साथ गलत बर्ताव किया था। जबरदस्ती उनकी गाड़ी को रोका था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...