8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : पत्नी के चरित्र पर शक, बीजेपी नेता ने महिला...

उत्तर प्रदेश : पत्नी के चरित्र पर शक, बीजेपी नेता ने महिला और तीन बच्चों को मारी गोली, मासूमों की मौत…

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में योगेश रोहिला ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगेश रोहिल्ला भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने बताया कि योगेश रोहिला नामक एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद ही पुलिस को फोन करके अपने तीन बच्चों और पत्नी को गोली मारने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची, तो अभियुक्त ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात के समय गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग और योगेश के चाचा मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है।

हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...