11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : घर में घुसा, लड़की से रेप किया, हथौड़ा मारा,...

उत्तर प्रदेश : घर में घुसा, लड़की से रेप किया, हथौड़ा मारा, फिर लटका दिया… लखनऊ में बर्बर हत्याकांड

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी घटना घटी है. यहां पर 14 साल की नाबालिग की रेप करने के बाद हत्या कर दी गई . घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में बुधवार को घटित हुई. बताया गया है कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग का रेप किया और फिर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, शहर के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में 14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप किया गया. बुधवार दोपहर 1 बजे आरोपी नाबालिग लड़की के घर में घुसा और फिर उसने लड़की के साथ रेप किया. इसके बाद नाबालिग के सिर में हथौड़ा मार दिया. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया.

पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पीड़िता पिता ने बेटी का रेप और हत्या करने का इल्जाम शाहिद नाम के युवक पर लगाया है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है.वहीं, इस घटना के बाद से तकरोही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ रेप और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की घटना से लोगों में दहशत है.

कानपुर में मंदबुद्धि लड़की से रेप
कानपुर में भी लड़की से रेप का मामला सामने आया. यहां पर एक लड़का पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की के साथ कई दिनों से रेप की घटना को अंजाम दे रहा था. पीड़िता की बहन ने बताया कि उसने लड़को को बहन के साथ गलत करकत करते हुए देख लिया था. जब उससे पूछताछ की तो उसने बहन से कई बार गलत काम करने की बात कही. बहन मंदबुद्धि है तो वह ठीक से कुछ बता भी नहीं सकी. उसकी लाचारी का फायदा उठाकर लड़का गलत हरकत कर रहा था. इस मामले में कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और फिर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...