11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या,...

उत्तर प्रदेश : सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाश फरार

Published on

सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पत्रकार को घायल समझकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पत्रकार को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार दोपहर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई बाइक से सीतापुर गए थे। जहां से वापस महोली अपने घर जा रहे थे। हेमपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वारदात इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। पत्रकार थाना महोली के कस्बा के रहने वाले थे।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...