10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : महिला जज पर वकील ने किए भद्दे कमेंट, मोबाइल...

उत्तर प्रदेश : महिला जज पर वकील ने किए भद्दे कमेंट, मोबाइल पर भेजे मैसेज, FIR दर्ज

Published on

हमीरपुर,

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिला सिविल जज पर भद्दे कमेंट करने पर एक अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज कराई गई शिकायत में महिला सिविल जज ने अधिवक्ता पर भद्दे कमेंट और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सिविल जज ने कोतवाली में 354 (क) और 354 (ख) के तहत अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त सिविल जज के फोन पर अधिवक्ता हारून काफी समय से मैसेज भेज रहा था. महिला जज ने कई बार मैसेज भेजने को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन अधिवक्ता नहीं माना. इसके बाद सिविल जज ने हमीरपुर कोतवाली में अधिवक्ता हारून के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी.

जज के मोबाइल पर भेज रहा था आपत्तिजनक मैसेज
पुलिस के पास दर्ज कराई गई FIR में सिविल जज ने कहा है कि अधिवक्ता आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था. अब सिविल जज के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this