11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यएक ही दिन में रिपेयर होकर पटरी पर लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस

एक ही दिन में रिपेयर होकर पटरी पर लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस

Published on

नई दिल्ली।

मुंबई सेंट्रल से लेकर और गुजरात के गांधीनगर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह मवेशियों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, इस ट्रेन को एक दिन के भीतर ही कोचिंग केयर सेंटर में ठीक कर दिया गया है। इस टक्कर में ट्रेन के आगे का कुछ हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ था। वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीर गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे दुर्घटना के तुरंत बाद वायरल हो गई थी। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 3-4 भैंसों के रेलवे लाइन पर आने के कारण इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना आठ मिनट के भीतर शवों को हटाकर ट्रेन गांधीनगर के लिए रवाना हुई और अपने तय समय पर पहुंच गई।

कुछ कांग्रेस नेताओं ने भारत में बने वंदे भारत एक्सप्रेस की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कांग्रेस के नितिन अग्रवाल ने पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तस्वीर और कल के हादसे के बाद की वायरल तस्वीर पोस्ट की। अग्रवाल ने इसका कैप्शन दिया- “घर से निकलते ही… कुछ दूर चलते ही…।” मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 30 सितंबर को पीएम मोदी ने किया था।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने कहा, “मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल स्टेशनों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह मुंबई से रवाना हुई थी। सुबह करीब 11.15 बजे ट्रैक पर आई कुछ भैंसों से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना अहमदाबाद के वटवा और मणिनगर क्षेत्रों के बीच हुई।”

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, “ट्रेन का चालक पूरी तरह से सतर्क था। उसने तुरंत ट्रेन की सीटी बजाई और ब्रेक भी लगाया, लेकिन प्रतिक्रिया समय कम था।” गांधीनगर-अहमदाबाद खंड ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए काम किया जा रहा है।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...