8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यअस्पताल से लीक हुए गाइनी चेकअप करवाने वाली महिलाओं के वीडियो, हड़कंप

अस्पताल से लीक हुए गाइनी चेकअप करवाने वाली महिलाओं के वीडियो, हड़कंप

Published on

राजकोट

गुजरात के राजकोट में एक प्राइवेट हॉस्पिटल से सीसीटीवी फुटेज लीक हुई, जिसमें एक महिला को इंजेक्शन देते हुई नर्स दिख रही है। स्त्री रोग विभाग में महिलाओं के इलाज का वीडियो यूट्यूब और टेलिग्राम पर भी शेयर किया गया, जिसके लाखों व्यूज मिले। इन वीडियोज से अस्पतालों में महिलाओं की प्राइवेटी का उल्लंघन हुआ है। अहमदाबाद और राजकोट साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

मेघा MBBS नाम से वीडियो किए गए अपलोड
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राजकोट के रैया चौराहे पर स्थित अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज लीक होने का मामला सोमवार को आया। इस फुटेज में महिलाओं का स्त्री रोग संबंधी जांच दिखाया जा रहा है। कई महिलाओं के वीडियो यूट्यूब पर ‘मेघा MBBS’ नाम के चैनल पर अपलोड किए गए थे। कमेंट सेक्शन में टेलिग्राम के लिंक भी दिए गए थे, जहां से और भी वीडियो देखे जा सकते थे। इन लिंक्स में कुछ अश्लील कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर भी दिए जा रहे थे।

यूट्यूब पर कई वीडियो
राजकोट के पुलिस उपायुक्त (क्राइम) डॉ. पार्थराज सिंह गोहिल ने बताया कि एक टीम अस्पताल से जानकारी जुटाने गई थी। साइबर क्राइम टीम ने पाया कि वीडियो सबसे पहले सितंबर 2024 में Telegram पर शेयर किए गए थे। फिर 6 जनवरी 2025 को यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए। एक वीडियो में एक महिला को इंजेक्शन लगाते हुए दिखाया गया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के एसीपी हार्दिक मकड़िया ने बताया कि ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना प्राइवेसी का उल्लंघन है। आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। साथ ही, सभी प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने की भी कोशिश की जा रही है ताकि पीड़ित महिलाओं की प्राइवेसी बनी रहे।

गुजरात सरकार ने गंभीरता से लिया मामला
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए वीडियो लीक होने की जानकारी मिली। उन्होंने पुष्टि की कि अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच पूरी होने के बाद ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी। पटेल ने बताया कि इस केस में कुछ तकनीकी पहलू भी हैं, जिसकी जांच की जा रही है। क्या अस्पताल का CCTV सिस्टम हैक किया गया था? अस्पताल का पक्ष भी सुना जाएगा। पूरी जांच के बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी। मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों के इलाज वाले क्षेत्रों में निजता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी नहीं लगाए जाते हैं। निजी अस्पतालों को भी पहले ऐसे ही दिशानिर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...