7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिविजिलेंस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, CM केजरीवाल के निजी सचिव के...

विजिलेंस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, CM केजरीवाल के निजी सचिव के बंगले का रद्द किया आवंटन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सेवा कानून लागू होने के बाद दिल्ली में एक्शन शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है। निजी सचिव बिभव को दिल्ली में टाइप-6 बंगला आवंटित किया गया था। सतर्कता विभाग के मुताबिक इसमें नियमों की अनदेखी की गई है। निजी सचिव को जो बंगला दिया गया है वह उनकी हैसियत से कहीं अधिक है।

सतर्कता विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को एक पत्र लिखा गया है। इसमें पूछा गया कि जल बोर्ड के आवास को बिभव कुमार को क्यों आवंटित किया गया। खास बात यह है कि बिभव कुमार जल बोर्ड का हिस्सा भी नहीं हैं। बिभव कुमार इस बंगले में पिछले कई सालों से रह रहे हैं। बता दें कि यह बंगला सिर्फ जल बोर्ड के लिए है। इसका आवंटन दिल्ली सरकार में सचिव स्तर से अधिकारी को भी नहीं किया जा सकता है। सचिव स्तर के अधिकारी की टाइप-4 बंगला ही आवंटित किया जा सकता है। इसे लेकर सतर्कता विभाग की ओर से सवाल उठाए गए।

बीजेपी ने भी उठाए थे सवाल
बिभव कुमार पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी कई सवाल उठाए थे। कपिल मिश्रा की शिकायत पर 2017 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने टैंकर घोटाले में बिभव कुमार से घंटों पूछताछ की थी। जिसमें दिल्ली में 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाला का जिक्र किया था। इसी साल फरवरी महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शराब घोटाले में बिभव कुमार से पूछताछ की थी। बिभव कुमार को सीएम अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...