11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलवजन बढ़ने से विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल से बाहर, भारत ने गंवा...

वजन बढ़ने से विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल से बाहर, भारत ने गंवा दिया मेडल

Published on

पेरिस

पेरिस ओलंपिक से भारत और रेसलर विनेश फोगाट के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक मैच से पहले से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तय मापदंड से कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया। पेरिस ओलंपिक के नियमों के अनुसार, विनेश फोगाट रजत पदक के लिए भी पात्र नहीं होंगी। 50 किलोग्राम वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही होंगे।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने बयान में कहा, “भारतीय दल को खेद के साथ महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करनी पड़ रही है। रात भर टीम ने बेहतरीन प्रयास किया। इसके बावजूद आज सुबह उसका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल कोई और टिप्पणी नहीं करेगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।”

विनेश का वजन मंगलवार रात को लगभग 2 किलो अधिक था
विनेश का वजन मंगलवार के मुकाबलों के दौरान ठीक था, लेकिन नियम के अनुसार पहलवानों का वजन कंप्टिशन के दोनों दिन वेट कैटेगरी के अंडर होना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि सभी बाधाओं को पार करते हुए फाइनल में पहुंचने वाली पहलवान विनेश का वजन मंगलवार रात को लगभग 2 किलो अधिक था। वह पूरी रात सोई नहीं और मापदंड को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सबकुछ किया। उन्होंने जॉगिंग से लेकर स्किपिंग और साइकिलिंग तक सबकुछ कर दिया।

ओलंपिक क्वालिफायर के दौरान भी हुई थी दिक्कत
हालांकि, यह कोशिश पर्याप्त साबित नहीं हुई। सूत्रों ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 100 ग्राम वजन कम करने का मौका देने के लिए कुछ और समय देने की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह पहली बार नहीं है जब फोगाट को 50 किलोग्राम वर्ग में जगह बनाने में मुश्किल हुई है। ओलंपिक क्वालिफायर के दौरान भी उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था, जहां वह मुश्किल से कट में जगह बना पाई थीं।

विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में सफर
विनेश फोगाट मंगलवार को ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। स्वर्ण पदक के लिए प्रबल दावेदार और दुनिया नंबर-1 रेसलर जापान की युई सुसाकी के खिलाफ उलटफेर किया। इसके बाद यूक्रेन और क्यूबा की पहलवानों पर शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना सारा हिल्डेब्रांट से होना था, जिनके खिलाफ फोगाट का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन अब अमेरिकी पहलवान को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा जबकि फोगाट खाली हाथ लौटेगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...