8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट ने राजनीतिक डेब्यू को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- मुझे...

विनेश फोगाट ने राजनीतिक डेब्यू को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- मुझे चुनाव से कोई मतलब नहीं

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट जबसे पेरिस से भारत लौटीं हैं उनके राजनीति से जुड़ने की अफवाहें आ रही हैं। विनेश ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। शनिवार को शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचीं। विनेश से यहां भी राजनीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें चुनावों से कोई लेना देना नहीं है।

विनेश फोगाट से चुनाव लड़ने को लेकर किया सवाल
विनेश फोगाट से पूछा गया कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो क्या वह हरियाणा लोकसभा में चुनाव लड़ेंगी। जवाब देते हुए विनेश ने कहा, ‘मैं चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहूंगी। मैं राजनीति के बारे में बात नहीं करूंगी। मैं अपने परिवार के पास आई हूं। अगर आप इसके बारे में बात करेंगे तो इनकी लड़ाई और संघर्ष को बर्बाद कर रहे हैं। आज फोकस मुझ पर नहीं है। ‘

विनेश बोलीं – मैं पूरे देश की हूं
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपसे अपील कर रही हूं। मैं एथलीट हूं। मैं पूरे देश की हूं। किस प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं इससे मेरा कोई मतलब नहीं होता है। मैं बस इतना जानती हूं कि मेरे देश के किसान मुश्किल में हैं। उनकी परेशानी को सरकार को खत्म करना चाहिए। यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।’ विनेश फोगाट ने आगे कहा, “हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है। जब लंबा आंदोलन चलता है तो लोगों में उम्मीद आ जाती है। अपने लोग सड़क पर बैठेंगे तो देश तरक्की कैसे करेगा? मुझे लगता है कि अपने हक के लिए सड़क पर आना चाहिए।”

पेरिस से खाली हाथ लौटीं विनेश फोगाट
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचीं थीं। हालांकि तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। वह पेरिस से से खाली हाथ लौटीं। इस घटना के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंनेकोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) से संयुक्त सिल्वर मेडल देने की भी अपील की थी लेकिन यह अपील खारिज कर दी गई।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...