11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश ने तो इसके घमंड पर थूक दिया....सोशल मीडिया के हत्थे चढ़े...

विनेश ने तो इसके घमंड पर थूक दिया….सोशल मीडिया के हत्थे चढ़े बृजभूषण सिंह

Published on

लखनऊ

पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश की जीत पर सारे देश में खुशी की लहर है। इस बीच लोग उन दिनों को भी याद कर रहे हैं जब विनेश फोगाट सड़क पर संघर्ष कर रही थीं। यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विनेश फोगाट के रोते हुए वीडियो भी सामने आए थे। अब उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग बृजभूषण सिंह को निशाने पर ले रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नाम लिए बिना भाजपा और बृजभूषण पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘महान खिलाड़ी विनेश फोगाट की जीत सिर्फ़ उनके खेल की जीत नहीं है, एक बहुत बड़ी मानसिक जीत भी है। उनके फ़ाइनल में पहुँचने पर उनको और देश के सच्चे खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई। फ़ाइनल में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएँ!’ फोगाट के साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी बृजभूषण को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं। ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है, जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बीजने से बाज आएंगे।

एक्स यूजर्स ने भी विनेश की जीत के बाद बृजभूषण पर निशाना साधा है। गुरुजी नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। अवधेश अकोडिया नाम के शख्स ने लिखा, ‘2020 के टोक्यो ओलिंपिक के बाद इंडियन रेसलिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट को बैन कर दिया था। तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था- ‘खोटा सिक्का निकला, जिसने हमें बर्बाद कर दिया उसका नाम है विनेश फोगाट।’ उसके बाद का संघर्ष और पेरिस में परचम इतिहास में दर्ज रहेगा।

सोशल मीडिया के निशाने पर बृजभूषण
दीपक नाम के शख्स ने लिखा, ‘विनेश फोगाट… ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। ये लड़की दुनिया जीतने वाली है लेकिन इस देश में सिस्टम से हार गई थी। कोई Brij Bhushan Singh को बता दो। एक 15 रुपए का मेडल ला रही है लड़की। DU JAT STUDENTS UNION नाम के यूजर ने लिखा, ‘ओलंपिक के ट्रायल जीत कर देश की बेटी विनेश फोगाट ने तो इसके (बृजभूषण सिंह के) घमंड पर थूक दिया। विदेशों में सम्मान पानी वाली बेटियों को अपने ही देश की सरकार न्याय न देकर बेटे को सांसद का टिकट देकर और मजबूत किया जा रहा है। आपके बच्चे आपसे सवाल पूछेंगे आप किसके साथ थे?

नितिन ने लिखा, अगर भाजपा नेता और यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण भारत में कुश्ती के शीर्ष पर होते तो दक्षिणपंथी मीडिया विनेश फोगाट के प्रदर्शन का सारा श्रेय उन्हें देते। उन्होंने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान के रूप में इतिहास रच दिया है। श्रीधर ने कहा, ‘बृजभूषण सिंह ने जो अनुभव किया, वह मूल रूप से ‘Vinesh’ काले विपरीत बुद्धि” है। वह अपने जीवन में यह सबक कभी ‘Phogat’ नहीं करेंगे (भूलेंगे)।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...