इंफाल,
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर राज्य के बिष्णुपुर में हिंसा भड़क गई है. यहां ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है. इसके साथ ही इंफाल और पश्चिमी इंफाल जिलों में कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली गई है.
बिष्णुपुर में हिंसा के दौरान आजतक की टीम मौके पर मौजूद रही. यहां सुरक्षाबलों और मैतेई प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. सुरक्षाबलों और मणिपुर पुलिस को लोगों को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. गोलियों के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. कई लोग घायल हो गए .
यहां मैतेई महिलाएं बफर जोन को पार करने की कोशिश कर रही थीं. असम राइफल्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. सशस्त्र बलों ने मिर्च का स्प्रे कर भीड़ को जवाब दिया.
