5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट के फैन ने किया रोहित शर्मा के फैन का मर्डर, ट्विटर...

विराट के फैन ने किया रोहित शर्मा के फैन का मर्डर, ट्विटर पर उठी कोहली को अरेस्ट करने की मांग

Published on

नई दिल्ली

भारत में क्रिकेट के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। तमिलनाडु में एक 21 साल के व्यक्ति ही हत्या हो गई है। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्तियों के बीच इस बात को लेकर बहस हो रही थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन बेहतर क्रिकेटर है। इस घटना में क्रिकेट फैं एस धर्मराज शामिल हैं, जिन पर 24 वर्षीय पी विग्नेश की हत्या का आरोप लगाया गया है, और दोनों अरियालुर जिले के पोयूर गांव के रहने वाले हैं।

अरेस्ट कोहली कर रहा ट्रेंड
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अरेस्ट कोहली ट्रेंड कर रहा है। शनिवार की सुबह से ही इस हैशटैग से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। इसमें विराट कोहली के फैन के पुराने ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि दोनों ने शराब पी रखी है। कीलापासुर पुलिस ने बयान में कहा, ‘दोनों ने शराब का सेवन किया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विग्नेश इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का समर्थक है।

अपनी बहस के दौरान, विग्नेश ने कथित तौर पर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया था। विग्नेश को हकलाने वाले धर्मराज को बॉडी शेम करने की आदत थी। उस दिन उन्होंने आरसीबी टीम की तुलना धर्मराज की बोलने की कठिनाई से करते हुए कुछ टिप्पणी की थी। इसपर धर्मराज को गुस्सा आ गया और उसने पर विग्नेश पर बोतल दे मारा। बाद में उसके सिर पर क्रिकेट के बल्ले से मारा। यह घटना मंगलवार रात को मल्लूर के इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुई थी। अगले दिन सुबह काम पर जा रही कारिगरों ने निग्नेश की बॉडी देखी और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...