10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'कहना कुछ चाहते और बोलते कुछ हैं, उम्र का असर दिख रहा...'...

‘कहना कुछ चाहते और बोलते कुछ हैं, उम्र का असर दिख रहा…’ नीतीश पर पीके का तंज

Published on

पटना

बिहार में जब से प्रशांत किशोर ‘जन सुराज यात्रा’ पर निकले हैं सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। खास तौर से पीके और सीएम
नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर उनके पास कांग्रेस में जाने का सुझाव लेकर आए थे। करीब 4 साल पहले हमसे कहा था कि अपनी पार्टी का कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए। अब नीतीश कुमार के इसी खुलासे पर प्रशांत किशोर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उम्र का असर नीतीश जी पर दिख रहा, वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन बोलते कुछ और हैं।

‘मैं बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहा होता तो…’ बोले पीके
प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा, ‘अगर मैं बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहा होता तो कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता? वह भ्रमित और राजनीतिक रूप से अलग-थलग होते जा रहे हैं। वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर वह भरोसा नहीं कर सकते।’ यही नहीं प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि उम्र का असर नीतीश कुमार पर दिख रहा, वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन बोलते कुछ और हैं।

नीतीश कुमार के दावे पर PK का पलटवार
प्रशांत किशोर का ये बयान सीएम नीतीश कुमार के उस दावे पर आया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल में वह अपनी मर्जी से मुझसे मिलने आए थे। मैंने उन्हें निमंत्रित नहीं किया था। वह बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन इस तथ्य को छिपा जाते हैं कि एक बार उन्होंने मुझसे मेरी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेने को कहा था। नीतीश ने कहा कि वह जो भी बोलना चाहते हैं, उन्हें बोलने दें। वह जो कुछ भी बोलते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। चार-पांच साल पहले, उन्होंने मुझसे कांग्रेस में विलय कर लेने को कहा था। अब वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।

बिहार में जन सुराज यात्रा पर हैं प्रशांत किशोर
आई-पैक के संस्थापक प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने 2018 में जेडीयू में शामिल किया था। कुछ ही सप्ताह के अंदर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था। लेकिन CAA-NRC पर नीतीश कुमार से मतभेद होने के बाद पार्टी ने उन्हें जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था। मई में प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज’ का ऐलान किया। वह फिलहाल 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं, जो बिहार के चप्पे-चप्पे से गुजरेगा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...