17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिविदेश में बैठे वॉन्टेड अपराधियों की खैर नहीं, अमित शाह ने लॉन्च...

विदेश में बैठे वॉन्टेड अपराधियों की खैर नहीं, अमित शाह ने लॉन्च किया BHARATPOL, जानिए कैसे करेगा काम

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक नया ऑनलाइन सिस्टम भारतपोल शुरू किया है। यह सिस्टम सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने बनाया है। इसके जरिए, भारत सरकार विदेश में बैठे वॉन्टेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए दूसरे देशों की पुलिस से मदद मांग सकेगी। इस सिस्टम से इंटरपोल को सूचना देना और मदद मांगना आसान हो जाएगा। अमित शाह ने इस नए पोर्टल पर कहा कि भारतपोल हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांचों को एक नए युग में ले जाएगा। भारतपोल की मदद से तमाम राज्यों की पुलिस, सीबीआई, NIA, ईडी और अन्य तमाम जांच एजेंसियां इसमें शामिल हो जाएंगी।

भारतपोल की तारीफ में अमित शाह क्या बोले?
गृह मंत्री अमित शाह ने भारतपोल पोर्टल की तारीफ करते हुए कहा कि आज यहां ‘भारतपोल’ लॉन्च किया गया है। भारतपोल हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांचों को एक नए युग में ले जाएगा। सीबीआई ही इंटरपोल के साथ काम करने वाली एकमात्र एजेंसी थी,लेकिन भारतपोल के लॉन्च के साथ, हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ पाएगी। हम अंतराल को पाट सकेंगे और अपराध को नियंत्रित करने के लिए कुशलतापूर्वक काम कर सकेंगे।

शाह ने आगे कहा कि इससे हमारे देश की जांच एजेंसियां दूसरे देशों की पुलिस से बहुत आसानी से मदद ले सकेंगी। पहले सिर्फ सीबीआई ही इंटरपोल से जुड़कर दूसरे देशों की पुलिस से मदद मांग सकती थी। लेकिन अब भारतपोल के जरिए सभी राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियां भी इंटरपोल से सीधे जुड़ सकेंगी।

कैसे काम करेगा भारतपोल?
अब तक अगर किसी भारतीय राज्य की पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी को विदेश में छिपे किसी अपराधी को भारत लाना होता था,तो उन्हें सीबीआई से संपर्क करना पड़ता था। यह संपर्क आमतौर पर ईमेल या फिर पारंपरिक पत्राचार के माध्यम से होता था। इस प्रक्रिया में सूचनाओं के लीक होने का खतरा भी बना रहता था, लेकिन अब भारतपोल के आने से इस प्रक्रिया में क्रांति आ गई है। भारतपोल के माध्यम से देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख और अन्य जांच एजेंसियां सीधे इस पोर्टल से जुड़ सकेंगी। इसका मतलब है कि अब उन्हें सीबीआई के माध्यम से जाने की जरूरत नहीं होगी। अभी के सूरत-ए-हाल के हिसाब से ये वॉन्टेड भारत में आतंकवाद या अन्य किसी भी तरह का क्राइम करके देश छोड़कर विदेशों में छिप जाते हैं या फिर विदेशी धरती से भारत में आतंकवाद और अन्य किसी तरह के क्राइम में शामिल रहते हैं।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...