13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलWC: बारिश से धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल, तो पाकिस्तान से फाइनल में...

WC: बारिश से धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल, तो पाकिस्तान से फाइनल में कौन भिड़ेगा?

Published on

एडिलेड,

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश का बड़ा रोल रहा है. बारिश के कारण ही कई मैच रद्द करने पड़े हैं, जबकि कई मैचों में बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला है. ऐसे में अब बारिश का साया इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर भी मंडराया हुआ है.

दरअसल, इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच आज (10 नवंबर) ही खेला जाना है. मैच एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में एक्वावेदर की रिपोर्ट की मानें तो आज एडिलेड में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है. बीती रात भी एडिलेड में जमकर बारिश हुई थी, ऐसे में मौसम कभी भी दगा दे सकता है.

यदि आज ये सेमीफाइनल बारिश से धुलता है, तो क्या होगा? किस टीम को फाइनल में जगह मिलेगी? ऐसे कई सवाल आपके मन में घूम रहे होंगे. आइए आपको इस तरह के सारे समीकरण बताते हैं कि आखिरकार मैच में बारिश आती है, तो क्या होगा…

सेमीफाइनल में बारिश आई तो क्या होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रिजर्व डे की सुविधा सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए की गई है. यानी आज होने वाले इंडिया-इंग्लैंड के सेमीफाइनल में बारिश आ जाती है तब 11 नवंबर को भी मैच करवाया जा सकता है. यह मैच एडिलेड में ही होगा. ऐसे में अगर पहले दिन कुछ ओवर होते हैं तो बाकी ओवर दूसरे दिन करवाए जा सकते हैं.

यदि दोनों ही दिन बिल्कुल भी मैच नहीं होता है. यानी की बगैर टॉस कराए या बगैर कोई ओवर किए ही बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तब ग्रुप स्टेज में मिले पॉइंट्स के हिसाब से फैसला किया जाएगा. यानी ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के क्या अंक और नेट रनरेट रहा था. उस लिहाज से फैसला होगा. इसमें भारत की जीत होगी, क्योंकि उसने अपने ग्रुप-2 में 8 पॉइंट्स के साथ टॉप किया था. जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप-1 में 7 अंक के साथ दूसरे नंबर पर थी.

यदि कुछ ओवर्स का खेल होता है, तब क्या होगा?
नियम के मुताबिक, यदि इंडिया और इंग्लैंड के मैच में 10-10 ओवर का खेल हो जाता है. तब बारिश आती है, तो डकवर्थ लुईस नियम से फैसला किया जाएगा. यदि मुकाबले में 10-10 ओवर्स से कम का खेल होता है और बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ता है, तो फिर ग्रुप स्टेज के अंक वाला नियम लागू होगा. तब भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा.

मैच के लिए इंडिया-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान/फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...