11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलहम जापानी हैं अपने पीछे कूड़ा नहीं छोड़ते... सलाम है ऐसे फुटबॉल...

हम जापानी हैं अपने पीछे कूड़ा नहीं छोड़ते… सलाम है ऐसे फुटबॉल प्रेमियों को

Published on

कतर

कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 का रोमांच पहले ही मैच से अपने चरम पर पहुंच गया। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। हालांकि इस मैच में कतर को हार का सामना करना पड़ा। फीफा विश्व कप में यह पहली बार हुआ कि कोई मेजबान देश अपने ओपनिंग मैच में हार गया हो। कतर और फीफा के इस मैच में दोनों टीमों के समर्थक स्टेडियम में खचाखच भरे हुए थे। हालांकि कुछ फुटबॉल फैंस ऐसे भी थे जिनकी टीम तो विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रही है बावजूद उसके वह इस खेल को देखने यहां पहुंचे हैं।

ऐसे कुछ जापानी फुटबॉल फैंस कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले को देखने को पहुंचे थे और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने जो किया वह दिल जीतने वाला था। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें कुछ जापानी फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए दिख रहे थे।

यहां मैच देखने पहुंचे जापानी फैंस ने कहा की बेशक हमारी टीम यहां नहीं है लेकिन हमें जो भी टीम खेल रही है उनके और झंडे का सम्मान करना चाहिए। जापानी फैंस का यह वीडियो बहरीन के रहने वाले इन्फ्लुएंसर उमर अल-फारूक ने शूट किया था।

अल-फारूक ने जब स्टेडियम में मौजूद इन जापानी फैंस से पूछा कि वह किस वजह से यहां सफाई कर रहे हैं तो उनका जवाब ऐसा था कि उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हम जापानी हैं और हम अपने पीछे कचरा नहीं छोड़ते हैं और हम हर जगह को सम्मान देते हैं।’

अल-फारूक को लगा था कि स्टेडियम में सिर्फ एक या दो लोग ही होंगे जो ऐसा कर रहे हैं लेकिन लेकिन जब उन्होंने नजर दौरा कर देखा तो कई सारे जापानी फैंस स्टेडियम की सफाई करते दिखाई पड़ गए।

इससे पहले भी साल 2018 विश्व कप के दौरान रूस में जापानी फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए दिखे थे। रूस में हुए विश्व कप में बेल्जियम से शूटआउट में 3-2 की हार के बावजूद जापान फुटबॉल टीम के समर्थक वहां कूड़ा उठाते और रोस्तोव एरिना की सीटों की सफाई करते देखे गए थे। जापानी टीम ने रूस में लॉकर रूम की भी सफाई की थी और एक धन्यवाद नोट भी छोड़ा था।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...