7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिहम अपना मजाक खुद उड़ा रहे हैं, खतरनाक संकेत दे रहे हैं......

हम अपना मजाक खुद उड़ा रहे हैं, खतरनाक संकेत दे रहे हैं… राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले जगदीप धनखड़

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर मुद्दे पर संसद में सोमवार को भी गतिरोध कायम रहा और विपक्ष ने इस विषय पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। नारेबाजी और हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में हंगामे के बीच ही चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2023 सहित तीन विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा कराने का प्रयास किया। किंतु विपक्षी सदस्यों द्वारा पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान और फिर कार्यस्थगन के प्रावधान वाले नियम 267 के तहत चर्चा कराये जाने की मांग पर अड़े रहने के कारण यह शुरू नहीं हो सकी।

सभापति धनखड़ ने उच्च सदन में यह घोषणा की कि वह मौजूदा गतिरोध को दूर करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं के साथ दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर बैठक करेंगे। लेकिन यह बैठक संभवत: बेनतीजा रही क्योंकि साढ़े बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। बैठक चार बार स्थगित होने के बाद जब शुरू हुई तब सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सरकार मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर अभी चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि वे अपने स्थानों पर लौट जाएं ताकि चर्चा शुरू की जा सके। लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। तब सभापति ने कहा हम देश के लिए अच्छा उदाहरण पेश नहीं कर रहे हैं। पूरा देश हमें देख रहा है। सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

सदन में हो रहे हंगामे पर नाखुशी जताते हुए सभापति ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 20 जुलाई से अब तक सदन के समय का कोई उपयोग नहीं किया गया। संसद का मॉसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है और मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है। सभापति ने कहा हम अपना मजाक खुद उड़ा रहे हैं, दुनिया को हम बहुत खतरनाक संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उच्च सदन है और उसे जनहित की अपेक्षाओं के अनुरूप आदर्श उदाहरण पेश करना चाहिए।

वहीं लोकसभा में बैठक शुरू होने पर प्रश्नकाल शुरू कराया गया, उसी समय विपक्षी सदस्य मणिपुर मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री मोदी के जवाब की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए कई विपक्षी सांसद आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...