10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहम साथ क्रिकेट खेलते बड़े हुए हैं... बाहर से घर पर ताला...

हम साथ क्रिकेट खेलते बड़े हुए हैं… बाहर से घर पर ताला लगा हिंदुओं ने बचाई पड़ोसियों की जान

Published on

नई दिल्‍ली

सांप्रदायिक तनाव से ग्रस्त गुरुग्राम की तस्‍वीर ही बदल गई है। कॉलोनियों में कई घरों के बाहर ताले पड़े हैं। इस सप्‍ताह के शुरुआत में हिंसक भीड़ ने तमाम को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, ऐसी भी कहानियां हैं जहां एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जब उपद्रवी भीड़ घरों को फूंक रही थी तब एक कॉलोनी में हिंदू परिवारों ने अपने अल्पसंख्यक समुदाय के पड़ोसियों की जान बचाई। उन्‍होंने मुस्‍ल‍िम पड़ोसियों को उनके घरों में बंद कर दिया ताकि वे सुरक्षित रहें। वे दिखाना चाहते थे कि घर में कोई नहीं रहता है।

इस कॉलोनी के एक 27 साल के निवासी ने कहा, ‘हम एक साथ बड़े हुए हैं। पार्कों में क्रिकेट खेला है। एक-दूसरे का हाथ थामकर स्कूल गए हैं। आप हमसे एक-दूसरे के खिलाफ होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि कुछ शरारती तत्वों ने सोचने की क्षमता खो दी है।’एक दूसरे शख्‍स ने बताया, ‘जब हमारे पड़ोसियों ने सुझाव दिया कि हम उन्हें उनके घरों में बंद कर दें तो हमने बिना किसी देरी के ऐसा किया। हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जो कर सकते हैं वह करेंगे। लेकिन, हमारे परिवारों की सुरक्षा हमारी चिंता है। हमारे पास बच्चे और बुजुर्ग हैं।’

जब रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों ने फ्लैग मार्च किया तो कई निवासी अपने बंद घरों से बाहर आए। उन दुकानों से किराने का सामान खरीदा जो कुछ समय के लिए खुली थीं।हाउसिंग सोसाइटियों में फ्लैट मालिकों ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया कि आसपास की झोपड़ियों में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। एक निवासी ने कहा, ‘हमने यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें समय-समय पर जरूरी चीजें मिलती रहें।’

ऐसी ही एक हाईराइज बिल्‍डिंग के निवासी ने कहा कि एक दोस्त ने उसे अल्पसंख्यक समुदाय के अपने पड़ोसी के लिए आश्रय मांगने के लिए फोन किया था।इस व्‍यक्ति ने कहा, ‘वह मेरे फ्लैट में तीन दिनों तक रहने के लिए 25,000 रुपये का किराया भी देने को तैयार थे। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं भी अल्पसंख्यक समुदाय से हूं तो उन्होंने राहत की सांस ली।’ पांच लोगों का परिवार अब एक ही फ्लैट में रह रहा है। उनके हिंदू दोस्त किराया दे रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...