9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमार से नहीं प्यार से सिखाएंगे मराठी, भाषा विवाद पर मनसे के...

मार से नहीं प्यार से सिखाएंगे मराठी, भाषा विवाद पर मनसे के बाद कूदी उद्धव सेना, आनंद दुबे ने क्या कहा?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में एक बार फिर ‘भाषा’ को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(MNS) के कार्यकर्ता की ओर से लगातार गैर-मराठी लोगों को पीटे जाने के मुद्दे पर शिवसेना (UBT) प्रवक्ता आनंद दुबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एमएनएस के कार्यकर्ताओं से कोई उम्मीद करना बेकार है। इसलिए अब शिवसेना (यूबीटी) लोगों को मराठी सिखाएगी।

शिवसेना यूबीटी नेता ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि हाल के दिनों में आपने देखा होगा कि खबरें आ रही हैं कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता गैर-मराठी भाषी लोगों पर हमला कर रहे हैं। वे उन्हें अपमानित कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें मराठी नहीं आती है। कुछ लोग ऐसे होंगे, जो रोजगार की तलाश में यहां आए होंगे और इसका मतलब यह नहीं है कि वे मराठी का सम्मान नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे कैसे सीखेंगे? उन्हें कौन सिखाएगा? तभी हमारे दिमाग में एक विचार आया कि हम उन्हें सिखाएंगे। इसके लिए बकायदा एक ट्यूटर हायर किया जाएगा, जो लोगों को मराठी भाषा सिखाएगा।

हम मराठी भाषा प्यार से सिखाएंगे
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में लोगों को मराठी सिखाने के लिए हमारी ओर से एक नारा भी दिया गया है। एमएनएस वाले लोगों को बेइज्जत करेंगे और मारेंगे। लेकिन हम उन्हें मराठी भाषा प्यार से सिखाएंगे। यही फर्क है, उनके और हमारे संस्कार में। इस अभियान के तहत हम लोगों के बीच में जाएंगे और उन्हें मराठी सीखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

मराठी सिखाने के फैसले का बचाव किया
आनंद दुबे ने मराठी सिखाने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गैर-मराठी भाषी लोगों को मराठी सिखाने के निर्णय को वोटबैंक की राजनीति से न देखें। हमें उस समय बहुत दुख होता है जब किसी गरीब को भाषा के नाम पर मारा जाता है। इसलिए हमने उनके लिए मराठी सिखाने का फैसला किया। मैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से भी कहूंगा कि वह लोगों को मारने के बजाय उन्हें मराठी सिखाने पर ध्यान दें।

बीजेपी पहले पिटाई करवाती है फिर मरहम लगाकर वोट लेती है
उन्होंने बीजेपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले तो पिटाई करवाती है और फिर उनके जख्मों पर मरहम लगाकर वोट ले लेती है। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकारें हैं और अगर यहां गैर-मराठी मार खाता है तो यह बीजेपी का ही दुर्भाग्य है। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...