3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति'मुसलमानों को हाशिए पर डालने का हथियार', वक्फ बिल पर चर्चा के...

‘मुसलमानों को हाशिए पर डालने का हथियार’, वक्फ बिल पर चर्चा के बीच राहुल गांधी का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसका विरोध किया है. राहुल गांधी ने इसे मुसलमानों को हाशिए पर डालने वाला बताया. बता दें कि राहुल गांधी ने वक्फ बिल पर चर्चा में हिस्सा नहीं लिया था.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी ने लिखा, ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर डालने तथा उनके व्यक्तिगत कानूनों और संपत्ति अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार है.’

राहुल ने आगे लिखा, ‘आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों को निशाना बनाकर किया जा रहा है, लेकिन यह भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है.’

कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत की मूल अवधारणा पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है.

संसद में क्यों नहीं बोले राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं लेकिन राहुल गांधी ने वक्फ बिल पर विपक्ष की तरफ से कोई भाषण नहीं दिया है. और ये भी तब हुआ है, जब राहुल गांधी पिछले हफ्ते ये कह रहे थे कि सरकार उन्हें संसद में बोलने नहीं देती. जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने ये सुझाव दिया था कि वक्फ बिल पर उन्हीं नेताओं को भाषण देना चाहिए जो इस मुद्दे पर बनाई गई Joint Parliamentary Committee (जेपीसी) का हिस्सा थे और इसी वजह से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्ष की तरफ से सबसे पहला भाषण दिया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...