15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयवेलकम 2024, देशभर में लोगों ने जश्न के साथ किया नए साल...

वेलकम 2024, देशभर में लोगों ने जश्न के साथ किया नए साल का स्वागत

Published on

नई दिल्ली,

भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे नए साल का जश्न शुरू हो गया है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में हैं और इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग जिंदादिली के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंडाल सजे हुए हैं. इसे लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन मंदिरों में भी भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोग अपने घरों से निकले. उधर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 31 दिसंबर को भव्य गंगा आरती की गई.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के मॉल रोड में नए साल की पूर्व संध्या समारोह में भाग लिया. हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए शिमला के मॉल रोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. नए साल की पूर्व संध्या पर चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को रोशनी से सजाया गया.

जम्मू-कश्मीरः साल 2023 के आखिरी दिन कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.शिमला में नए साल का जश्न मानने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर साल के आखिरी दिन भव्य आरती की गई. मुंबई में नए साल के मौके पर कई जगहों पर भव्य सजावट की गई है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में लोगों ने गंगा आरती की।

खाटू श्यामजी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब
सीकर के खाटूश्यामजी के दरबार में साल के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा. श्रद्धालु बाबा के दीदार कर साल 2023 को अलविदा कह रहे हैं. साल 2024 शुभ रहे, लोग इसकी दुआ मांग रहे हैं. वही बाबा श्याम के मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई है. श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम
राजधानी दिल्ली में नववर्ष की धूम हैं. मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. दिल्ली के प्रसिद्ध कलकाजी मंदिर में नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही भक्तों का तांता लग गया है. करीब डेढ़ से दो लाख भक्त कालकाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे. लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए तमाम तैयारी की गई हैं.

साल के आखिरी दिन कड़ाके की सर्दी
2023 के आखिरी दिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडे करनाल, रोहतक और अंबाला रहे. लखनऊ में भी आज का दिन पहाड़ों जैसा ठंडा रहा. शिमला में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री था, तो वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री था. हरियाणा के करनाल में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री, रोहतक और अंबाला में 13.1 अधिकतम तापमान डिग्री रहा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...