17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिअविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष के 'I.N.D.I.A' को क्या जवाब देंगे, मोदी ने...

अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष के ‘I.N.D.I.A’ को क्या जवाब देंगे, मोदी ने कर दिया इशारा

Published on

नई दिल्ली

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों को नया नारा दे दिया है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद इंडिया छोड़ो। पीएम ने कहा कि ये इंडिया नहीं, घमंडिया गठबंधन है। गौरतलब है कि कुछ देर बाद ही लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने वाली है। विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी मोर्चा संभालेंगे।

ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है
पीएम मोदी ने विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था, कल हो गया। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा कि कुछ को घमंड हो गया है। तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को बहुत घमंड है। इन घमंडिया ताकतों को पूरी एकता से जवाब देने का वक्त है। पीएम ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव सत्ता पक्ष के खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष में विश्वास बहाली का है।

विपक्ष की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त
पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को संबोदित करते हुए कहा कि विपक्षी की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल का नतीजा आ गया है। कल ही तो सेमीफाइनल हुआ था, नतीजा सबके सामने है। अब विपक्ष की अंतिम गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। गौरतलब है कि कल राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल बिना किसी बाधा के पास हो गया। कांग्रेस और आप के नेतृत्व में विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया था। लेकिन सरकार ने बड़े नंबर के साथ इसे ऊपरी सदन में पास करवा लिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...