3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'अनुज क्या है, दो साल में दो बार ही बनाए शारीरिक संबंध...'...

‘अनुज क्या है, दो साल में दो बार ही बनाए शारीरिक संबंध…’ पति को जहरीली कॉफी पिलाने वाली पिंकी की सफाई

Published on

मुजफ्फरनगर,

मुजफ्फरनगर में कॉफी में जहर देकर मारने वाले केस में नया ट्विस्ट आ गया. अब पिंकी शर्मा ने पति पर कई आरोप लगाए हैं. पिंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बचाव में सफाई देती नजर आ रही हैं. 25 मार्च को पिंकी पर अपने पति को जहरीली कॉफी पिलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगा था. घटना के बाद अनुज शर्मा का मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वायरल वीडियो में पिंकी शर्मा गाजियाबाद स्थित महिला थाने के बाहर खड़ी होकर कह रही है कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. वीडियो में वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं. पिंकी का कहना है, मेरी शादी अनुज शर्मा से 19 फरवरी 2023 को हुई थी, और अब दो साल पूरे हो गए हैं. लेकिन इन दो सालों में मेरे पति ने सिर्फ दो बार ही मेरे साथ संबंध बनाए हैं. मैं बार-बार कहती थी, लेकिन वह मानते ही नहीं थे. मुझे लगता है या तो उनका कहीं और चक्कर है, या फिर वह मर्द हैं या नामर्द, यह मुझे नहीं पता.

हमेशा बहाना बनाने लगते थे
पिंकी का कहना है कि अनुज अपनी मां के कमरे में ही सोते थे, मैं उनके पास जाती थी तो वह कभी अपने पापा के पास बैठते थे, कभी बहाना बनाते थे. रात 2 बजे कुछ काम है कह कर पास आने से मना कर देते थे. पिंकी ने कहा कि मैंने मारने की कोशिश नहीं की है. जब पिंकी से कॉफी में जहर मिलाने के आरोप पर सवाल किया गया, तो उसने साफ इंकार कर दिया. उसने बताया कि वह और अनुज दोनों ने साथ में कॉफी पी थी. पिंकी ने कहा, मैंने दो गिलास कॉफी बनाई थी, और हम दोनों ने साथ बैठकर पी. कॉफी गर्म थी, तो मैं बर्तन साफ करने चली गई. उसके बाद मैंने भी कॉफी पी. फिर अनुज बाहर दवा लेने चला गया, और रात 11:30 बजे अचानक पुलिस मेरे घर आई और कहा कि मैंने अपने पति को जहर दे दिया है. पिंकी ने इस पूरी घटना को षड्यंत्र करार दिया और दावा किया कि अनुज और उसका परिवार उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है

अनुज के परिजनों से बताई अलग कहानी
अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी शर्मा की मानें तो पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उस लड़के से मैसेज और वीडियो कॉल पर बात किया करती थी जो अनुज को पसंद नहीं था. अनुज ने कई बार पिंकी को समझने की कोशिश भी थी लेकिन जब अनुज नौकरी पर मेरठ हॉस्पिटल में चला जाता था तो उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से घंटो-घंटो फोन पर बात किया करती थी.

रिश्तेदार के साथ पिंकी का अफेयर
मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उस लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उस लड़के का फोटो भी देख लिया था. जानकारी के मुताबिक जिस लड़के से पिंकी का अफेयर था वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी का रिश्तेदार था. अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उस लड़के से प्रेम करती थी लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है. वह सिर्फ उससे फोन पर बात करती है. उसने कहा की उस लड़के से अब उसका कोई प्रेम नहीं है और ना ही कोई दोस्ती है.

घर लाया तो पिंकी ने काफी में दे दिया जहर
अनुज की बहन पिंकी का आरोप ये भी है कि अनुज सारी बातें भूल कर अपनी पत्नी पिंकी को घर लेकर आया था लेकिन पिंकी ने 25 तारीख की शाम अनुज को मारने की नीयत से काफी में जहर डालकर पिला दिया था जिससे अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...