8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसंसद में आवाज दबाने के लिए क्या किया जाता है, राहुल गांंधी...

संसद में आवाज दबाने के लिए क्या किया जाता है, राहुल गांंधी ने करके दिखाया तो भीड़ में लगने लगे ठहाके

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी सत्ताधारी बीजेपी पर तरह-तरह के लांछन लगा रहे हैं। उनका हमला सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर होता है। राहुल गांधी जब भारत यात्रा के दौरान बुधवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे तो उन्होंने संसद में अपनी आवाज दबाने का आरोप मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि वो जब संसद में बोलते हैं तब माइक ही बंद कर दिया जाता है। राहुल ने अपने भाषण के दौरान माइक बंद करके दिखाया भी कि संसद में उनके साथ क्या होता है। राहुल गांधी ने अपने भाषण में नोटबंदी को आर्थिक सुनामी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की।

राहुल ने दिखाया डेमो, बताया संसद में क्या होता है
राहुल गांधी ने कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज दबा दी जाती है। उन्होंने कहा, ‘पार्ल्यामेंट में हम बात रखते हैं तो देखो क्या करते हैं, माइक ऑफ कर देते हैं।’ इतना कहते ही उन्होंने अपना माइक बटन दबा दिया और बोलते रहे। तब उनकी आवाज बिल्कुल नहीं आ रही थी। फिर उन्होंने माइक ऑन किया। तब राहुल गांधी बोल रहे थे, ‘यहां पे तो कंट्रोल है माइक का। पार्ल्यामेंट हाउस में ऐसे बंद हो जाता है दो मिनट में। देखते ही रह जाते हैं हम।’ इस बीच भीड़ की हंसी छूट पड़ती है। फिर राहुल बोलते हैं, नोटबंदी की बात करो, माइक ऑफ। चाइना की सेना अंदर आ गई, दो हजार स्क्वैयर किलोमीटर हिंदुस्तान का उठाकर ले गए। माइक ऑफ। जितना बोलना है बोल लो किसी को कुछ दिखाई नहीं देगा, कुछ नहीं सुनाई देगा। माइक ऑफ। वो तो सब है।’ राहुल गांधी कहते हैं, ‘भैया, ईडी-सीडी से कोई डरता नहीं है। बात समझ लो।’ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सुले ने राहुल के भाषण के वीडियो का यह चंक ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘आखिर किसने बंद कर दिया राहुल गांधी जी का माइक आज रैली में?’

महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन नांदेड के लोहा इलाके के कापशी चौक से सुबह छह बजे अपनी पदयात्रा शुरू की। चौक पर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस नेता से मिलने के लिए जमा थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चलते-चलते ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और उन्हें पास बुलाकर उनसे बातचीत भी की। यात्रा नांदेड शहर, देगलूर और अर्धापुर इलाकों से होती हुई शुक्रवार को हिंगोली पहुंचेगी। राहुल ने अपने साथी पदयात्रियों के साथ बुधवार को 24 किलोमीटर की दूरी तय की। दिन में उन्होंने किशनूर में एक नुक्कड़ सभा की और यात्रा वजीरगांव फाटा में समाप्त हुई।

64 दिनों से चल रही है भारत जोड़ो यात्रा
बुधवार को स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के बारे में राहुल गांधी ने बताया कि एक युवा ने उनसे देश में व्यावहारिक शिक्षा की कमी के बारे में बात की, जिसके कारण रोजगार के अवसर नहीं है। वहीं, एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता उससे ज्यादा उसके भाई से प्यार करते हैं। राहुल आज नांदेड में एक रैली का संबोधित करेंगे जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले, जितेन्द्र अव्हाद और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल आज पदयात्रा भी करेंगे और रैली में भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज 64वां दिन है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...