12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती के नीचे ऐसी क्या हलचल है कि चीन के दो हिस्सों...

धरती के नीचे ऐसी क्या हलचल है कि चीन के दो हिस्सों में टूट जाने का खतरा पैदा हो रहा?

Published on

नई दिल्ली,

जिस तरह अफ्रीका में द ग्रेट रिफ्ट वैली है. वैसे ही चीन के शांसी प्रांत में भी विशालकाय दरारें हैं. अफ्रीका का हॉर्न वाला इलाका टूटकर महाद्वीप से अलग हो जाएगा. पर क्या चीन में भी ऐसा ही होगा. क्योंकि शांसी प्रांत में मौजूद विशालकाय दरारों को देखकर तो यही लगता है. इन्हें शांसी रिफ्ट सिस्टम (Shanxi Rift System) कहते हैं.

उत्तरी चीन के ओरडोस ब्लॉक में यह रिफ्ट सिस्टम है. यानी यहां पर आपको जमीन के ऊपर विशालकाय दरारें देखने को मिलेंगी. ये दरारें धरती के नीचे क्रस्ट (Crust) में आने वाले बदलाव की वजह से बनती है. ओरडोस ब्लॉक का 900 किलोमीटर का इलाका इन दरारों से पटा पड़ा है.

ये दरारें दक्षिण-दक्षिणपश्चिम से लेकर उत्तर-उत्तरपूर्व तक फैली हैं. इन दरारों की वजह से बनी घाटियों में 2 से लेकर 3.8 किलोमीटर चौड़ी और मोटी मिट्टी की परत जमी है. चीन के ऐतिहासिक दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पता चलता है कि इन दरारों ने लाखों लोगों की जान ली है. क्योंकि इनकी वजह से कई खतरनाक भूकंप आए हैं.

इन दरारों ने कब-कब मचाई तबाही
शांसी रिफ्ट सिस्टम ने सैकड़ों सालों में कई बड़े भूकंप के झटके चीन को दिए. 1303 में हॉन्गडोंग में आए भूकंप में करीब 2 लाख लोग मारे गए थे. 1556 में शांसी में आए भूकंप से 8.30 लाख लोग मारे गए. 1626 में लिंगक्यू के भूकंप ने 5300 लोगों की जान ली. 1695 में लिनफेन में आए भूकंप से 52 हजार से ज्यादा लोग मारे गए. आखिरी बड़ा भूकंप 1815 में पिंग्लू में आया था, जिसमें 13 हजार लोग मारे गए थे.

कितने लंबे-चौड़े इलाके में फैली हैं ये दरारें
शांसी रिफ्ट सिस्टम करीब 900 किलोमीटर इलाके में फैली हैं. दक्षिण में क्विनलिंग से लेककर उत्तर में यानशान बेल्ट तक. इनकी चौड़ाई 40 किलोमीटर से लेकर 120 किलोमीटर तक है. इन दरारों की वजह से बड़े-बड़े बेसिन बने हैं. जैसे- वीही बेसिन, शानमेंजिया बेसिन, युंगचेंग बेसिन, लिनफेन बेसिन, ताइयुवान बेसिन, शिनडिंग बेसिन और डाटोंग बेसिन. यहां पर आमतौर पर 6 तीव्रता के भूकंप आते हैं.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...