12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में युद्धविराम का 'ऐतिहासिक' इजरायली ऑफर क्या है, जिसे बाइडन ने...

गाजा में युद्धविराम का ‘ऐतिहासिक’ इजरायली ऑफर क्या है, जिसे बाइडन ने रखा दुनिया के सामने?

Published on

वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल ने हमास के सामने गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन चरणों वाले इस प्रस्ताव में युद्धविराम और बंधकों को रिहा करने के साथ ही गाजा के फिर से पुनर्निर्माण की वृहद योजना भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस प्रस्ताव को कतर के जरिए हमास को भेजा गया है। बाइडन ने तीन चरण वाले समझौते के बारे में बात करते हए कहा कि ‘यह वास्तव में एक ऐतिहासिक मौका है।’ इसके साथ ही बाइडन ने समझौता प्रस्ताव की शर्तों को दुनिया के सामने रखा जिसमें छह सप्ताह तक दुश्मनी को खत्म करने और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के साथ ही घायल बंधकों को रिहा करने की बात कही गई है।

जो बाइडन ने प्रस्ताव को मध्य पूर्व में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘इजराइल ने अपना प्रस्ताव रखा है। हमास का कहना है कि वह भी युद्ध विराम चाहता है। ऐसे में यह समझौता यह साबित करने का एक अवसर है कि क्या वे वास्तव में ऐसा चाहते हैं।’

तीन चरणों वाले प्रस्ताव में क्या है?
पहला चरण- पहले चरण में पूर्ण युद्धविराम होगा। गाजा में आबादी वाले इलाकों से इजरायली सेना बाहर आएगी। इस दौरान कुछ बंधकों की रिहाई होगी और कुछ बंधक जो मारे गए हैं, उनकी बॉडी वापस की जाएगी। फिलिस्तीनी नागरिक गाजा में अपने घरों में लौट सकेंगे। मानवीय सहायता को बढ़ाया जाएगा।

दूसरा चरण- इसमें दुश्मनी को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। बाकी जिंदा बंधकों के लिए रिहाई के लिए अदला-बदली की जाएगी। इजरायली सेना गाजा से बाहर जाएगी।

तीसरा चरण- आखिरी चरण में गाजा में पुनर्निर्माण की योजना पर काम होगा। इस दौरान आखिरी बचे बंधकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे।

बाइडन की इजरायली नेताओं से अपील
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडन ने कहा, यही वह प्रस्ताव है जो अब मेज पर है। इस दौरान बाइडन ने इजरायल में नेतन्याहू की सरकार में मौजूद दक्षिणपंथी नेताओं को भी संबोधित किया जो युद्ध को जारी रखने के पक्ष में हैं। बाइडन ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि इसराइल में ऐसे लोग हैं जो इस योजना से सहमत नहीं होंगे और युद्ध को अनिश्चित काल तक जारी रखने का आह्वान करेंगे। कुछ तो सरकार के गठबंधन में भी हैं। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे गाजा पर कब्ज़ा करना चाहते हैं, वे सालों तक लड़ाई जारी रखना चाहते हैं, और बंधक उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं।’

बाइडन ने कहा कि मैंने इजरायल के नेतृत्व से आग्रह किया है कि वे इस डील के पीछे खड़े रहें, चाहे कोई भी दबाव क्यों न आए। बाइडन ने कहा कि ये एक निर्णायक क्षण है, इसे खोना नहीं चाहिए। पूर्ण विजय एक अज्ञात धारणा है जो इजरायल को गाजा में फंसा देगी। यह आर्थिक, सैन्य और मानव संसाधनों को खत्म कर देगी और दुनिया में इजरायल का अलगाव बढ़ेगा।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...