10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यये क्या.... सोशल मीडिया पर बायकॉट अयोध्यावासी मुहिम, BJP की हार पर...

ये क्या…. सोशल मीडिया पर बायकॉट अयोध्यावासी मुहिम, BJP की हार पर ‘आर्थिकबंदी’ की अपील

Published on

अहमदाबाद

2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के बहुमत से दूर जाने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में थोड़ी मायूसी है। पीएम मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं लेकिन जश्न थोड़ा फीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी ने राजकोट अग्निकांड हादसे में 27 लोगों की मौत होने के बाद पर जश्न नहीं मनाने का ऐलान नतीजों से पहले कर दिया था, लेकिन चुनाव परिणामों में बीजेपी के 240 पर रुक जाने से मायूसी बढ़ गई है। बीजेपी के समर्थक अयोध्या में पार्टी की हार पर व्यथित हैं। इसके सोशल मीडिया मीडिया पर भी गुस्से वाली पोस्ट देखने को मिल रही हैं। तो कुछ समर्थन ने बाकायदा बायकॉट आयोध्यावासी मुहिम शुरू कर दी है।

आर्थिक बॉयकॉट की अपील
इसमें अपील की जा रही है कि अगली बार अगर आप अयोध्या जाएं तो अपने वाहन से जाएं और वहां पर पानी से लेकर तमाम चीजों को साथ लेकर जाएं। मंदिर के भोजनालय भी भोजन करें और स्थानीय लोगों से कुछ न खरीदें। इस तरह से आग्रह किए जा रहे हैं। अयोध्या का हिस्सा फैजाबाद लोकसभा सीट में आता है। यहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद जीते हैं। वे दलित नेता हैं, हालांकि अयोध्या विधानसभा सीट से पर बीजेपी आगे रही है, लेकिन इस लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार लल्लू सिंह की हार के बाद साेशल मीडिया अयोध्यावासियों के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है।

व्हाटसएप खूब साझा हो रहे मैसेज
मंदिर आंदोलन के वक्त पर पहली बार फैजाबाद सीट से बीजेपी नेता विनय कटियार जीते थे। उन्होंने 1991 और फिर 1996 में सीट को बरकरार रखा था। इसके बाद यह सीट समाजवादी पार्टी ने छीन ली थी। इसके बाद कटियार ने फिर से 1999 सीट पर कब्जा जमाया था, लेकिन इसके बाद बीजेपी ने यह सीट खो दी थी। 2014 में मोदी लहर में फिर से अयोध्या सीट पर बीजेपी का कब्जा हुआ था। 2024 में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद बीजेपी के समर्थकों में अयोध्या की हार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराकर कब्जा जमाया है।

निशाने पर आए अयोध्यावासी
#ByCotAyodhyaWasi हैशटैग के जरिए से सोशल मीडिया पर अयोध्या के लोगों के खिलाफ पोस्ट सामने आ रही है। इनमें बीजेपी की हार से नाराज समर्थक लिख रहे हैं कि ‘यह लोग राम राज में भी अपने नहीं हुए उनसे मोदी राज में क्या उम्मीद’। बीजेपी को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके चलते ही पार्टी 240 के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ पाई है। मंदिर आंदोलन में गुजरात की बड़ी भूमिका रही थी। स्थानीय स्तर पर भी लोग अयोध्या वाली लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार से चकित हैं। बीजेपी और हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं का कहना है कि निश्चित तौर पर यह हैरानी की बात है कि जिस अयोध्या में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू हुए। वहां पर हार चिंतित करने वाली है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...