15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'नवाब मलिक ने जो कहा, वह सच हो रहा', समीर वानखेड़े के...

‘नवाब मलिक ने जो कहा, वह सच हो रहा’, समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई जांच पर बोले शरद पवार

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने समीर वानखेड़े को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जो कुछ भी आरोप लगाया है वह सच साबित हो रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल निदेशक अब सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े ईडी के एक मामले में नवाब मलिक 23 फरवरी 2022 से जेल में बंद हैं।

2021 में जब ड्रग्स ऑन क्रूज़ मामले की जांच की जा रही थी, तब नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ अनियमितताओं के कई आरोप लगाए। शरद पवार ने कहा, “मलिक जो आरोप लगाते थे वह सच हो रहा है। उन्हें सच बोलने के लिए परेशान किया गया है।”

NCB में अपने कार्यकाल के दौरान समीर वानखेड़े ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की और सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की। उनका आखिरी हाई-प्रोफाइल मामला कॉर्डेलियो क्रूज मामला था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

नवाब मलिक ने दावा किया था कि समीर वानखेड़े ने महामारी के दौरान कई बॉलीवुड सितारों से पैसे वसूले। जेल में बंद एनसीपी नेता मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े को एक मुस्लिम के रूप में पाला गया और उनका पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े है, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के तहत भारतीय राजस्व सेवा में नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेज बनाए। नवाब मलिक ने यह भी कहा था कि समीर वानखेड़े की पहली शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर ₹25 करोड़ की कथित रिश्वत मामले में केस दर्ज किया है, जिसके तार आर्यन खान ड्रग्स मामले से जुड़े हैं। एक स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी के माध्यम से समीर वानखेड़े ने कथित तौर पर शाहरुख खान से उनके बेटे के खिलाफ आरोप नहीं लगाने के लिए ₹25 करोड़ की मांग की थी, ऐसा आरोप है।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...