10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'कुदरत का निजाम' अब क्या करेगा? पाकिस्तान के लिए साफ हुआ सेमीफाइनल...

‘कुदरत का निजाम’ अब क्या करेगा? पाकिस्तान के लिए साफ हुआ सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

Published on

नई दिल्ली:

क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखना चाहते थे। पाकिस्तान के लिए समीकरण काफी मुश्किल था। लेकिन उन्हें भरोसा था कि कुदरत का निजाम सेमीफाइनल का टिकट दिला देगा। लेकिन अब यह असंभव दिख रहा है। क्योंकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टूर्नामेंट के अपने आखिरी ग्रुप मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को 24वें ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए जरूरी था कि न्यूजीलैंड हार जाए या बारिश की वजह से मैच का नतीजा न निकले।

अब पाकिस्तान को क्या करना होगा?
न्यूजीलैंड के 9 मैच में 10 पॉइंट हो गए हैं। अभी पाकिस्तान के 8 मैच में 8 पॉइंट हैं। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को खेलना है। अगर नेट रनरेट के मामले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से आगे जाना है तो उसे पहले खेलते हुए इंग्लैंड पर 287 रनों से जीत हासिल करनी होगी। इस वर्ल्ड कप में अभी तक दो बार टीमों को इससे बड़ी जीत मिली है। इसलिए यह असंभव तो नहीं माना जा सकता। इंग्लैंड की टीम भी खराब फॉर्म में चल रही है। लेकिन पाकिस्तान की फॉर्म को देखते हुए यह काफी मुश्किल है।

इंग्लैंड पहले बैटिंग करे तो?
अगर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करती है तो उसे इंग्लैंड के टारगेट को 284 गेंद रहते चेज करना होगा। यानी इंग्लैंड को भी स्कोर बनाए पाकिस्तान को उसे सिर्फ 16 गेंद में हासिल करना होगा। क्रिकेट इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ है। अगर इंग्लैंड की पहले बैटिंग आती है तो पाकिस्तान का बाहर होना तय हो जाएगा।

अफगानिस्तान भी रेस में
वैसे अभी अफगानिस्तान भी रेस में है। टीम का आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 438 रनों से जीत हासिल करनी होगी। अगर साउथ अफ्रीका पहले बैटिंग करती है तो अफगानिस्तान मैच शुरू होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...