7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबीच रास्ते पहिए जाम, रद्द हो गई वंदे भारत एक्सप्रेस...रेलवे की बदनामी...

बीच रास्ते पहिए जाम, रद्द हो गई वंदे भारत एक्सप्रेस…रेलवे की बदनामी का जिम्मेदार कौन?

Published on

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भारतीय रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की ये तस्वीरें रेलवे की साख पर पलीता लगा रही हैं। जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को बुलेट ट्रेन की शक्ल का बनाया गया है, उसके लॉन्च के कुछ साल बाद हालत ये हो गई है कि कहीं जानवर से भिड़कर ट्रेन के हिस्से टूट जा रहे तो कहीं पर पहिया ऐसा जाम हो रहा कि ट्रेन रद्द करनी पड़ जा रही है।

तस्वीर उस वक्त की है जब वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रैक्शन मोटर सीज होने से ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। अचानक आई तकनीकी खामी का असर ऐसा हुआ कि ट्रेन को किसी तरह खींचकर बुलंदशहर के खुर्जा स्टेशन पर लाया गया और फिर इसके यात्री शताब्दी एक्सप्रेस में बैठाकर आगे रवाना किए गए।

रेलवे के अधिकारी वीके मीना ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट आने की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक जाम हो गए थे। इमरजेंसी ब्रेक जाम होने से ट्रेन को वैर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वैर स्टेशन से ट्रेन को सपोर्टिंग इंजन के जरिए खींचकर खुर्जा जंक्शन पहुंचाया गया। यह ट्रेन दिल्ली से बनारस जा रही थी। ट्रेन करीब चार घंटे लेट भी हो गई।

एडीआरएम ओपी दिल्ली की अध्यक्षता में एनआर और एनसीआर के 6 अधिकारियों की एक संयुक्त टीम स्थिति की निगरानी और ट्रांसशिपमेंट में सहायता के लिए साइट पर है. रेक को मेंटेनेंस डिपो में वापस ले जाने के बाद इसकी जांच की जाएगी. इससे पहले गुजरात में वंदे भारत ट्रेन मवेशियों से टकरा गई थी, जिसमें 4 भैंसों की मौत हो गई थी. इसमें ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. वहीं घटना को लेकर रेलवे की ओर से मवेशियों के मालिकों पर केस दर्ज कराया गया है.

शुक्रवार को ट्रेन से टकराई थी गाय
वहीं बीते शुक्रवार को गांधीनगर से मुंबई जा रही एक ट्रेन से गाय टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोका गया. हालांकि इस घटना में कोई खास नुकसान हो गया है. सिर्फ फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के आगे के हिस्से में मामली डेंट आया है. ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है.

अभी 3 रूट पर वंदे भारत ट्रेन
देश में इस समय तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. इनमें पहली नई दिल्ली-वाराणसी, दूसरी नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा और अब नई ट्रेन बीते सितंबर में गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक शुरू की गई. ये ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...