7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में हंगामे के बीच जब अनुराग ठाकुर ने 'जिमी, जिमी, जिमी'...

लोकसभा में हंगामे के बीच जब अनुराग ठाकुर ने ‘जिमी, जिमी, जिमी’ और आई एम अ डिस्को डांसर गाया

Published on

नई दिल्ली

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में भारत की सौम्य संपदा (सॉफ्ट पॉवर) का जिक्र करते हुए जिमी, जिमी, जिमी..और आई एम अ डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्मों के गीतों की एक-एक पंक्ति गुनगुनाई। लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच चलचित्र संशोधन विधेयक, 2023 पर संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की सौम्य संपदा में देश की धरोहर, विरासत, विविधता का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि छह महीने पहले उन्हें मध्य एशिया से युवाओं के एक शिष्टमंडल की मेजबानी करने का अवसर मिला था और शाम को भोज के दौरान तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान जैसे देशों से आए युवाओं के समक्ष नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मध्य एशियाई देशों के युवाओं ने आग्रह किया कि वे भी कुछ प्रस्तुति देना चाहते हैं।

सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया जब वे युवा मंच पर आए तब उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का गाना आई एम अ डिस्को डांसर गया। दूसरे समूह ने जिमी, जिमी, जिमी आजा आजा आजा गाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में जब वह एक फुटबॉल मैच देखने रूस गए थे तब वहां उन्होंने राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर की धूम देखी। उन्होंने कहा यह भारत की सौम्य संपदा (सॉफ्ट पॉवर) की ताकत है। ठाकुर ने कहा कि भारत की सौम्य संपदा को दुनिया में पहुंचाने में देश के कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की फिल्में केजीएफ और आरआरआर ने पूरी दुनिया में अपनी धूम मचाई है और दक्षिण भारतीय फिल्में देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में फिल्म उद्योग के हर पक्ष का ध्यान रखा गया है तथा इसे व्यापक चर्चा के बाद लाया गया है। ठाकुर ने कहा कि भारत का फिल्म उद्योग 110 साल से अधिक पुराना है और उसे दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का गौरव भी प्राप्त है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां कहानी सुनाने की प्रथा रही है और भारत के पास वह सब उपलब्ध है जो भारत को दुनिया का कंटेंट हब बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व की बड़ी से बड़ी फिल्मों का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम हिंदुस्तान में होता है, ऐसे में फिल्म जगत को एक बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखना चाहिए। मंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने ध्वनिमत से चलचित्र संशोधन विधेयक, 2023 को मंजूरी दे दी। इस दौरान विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे। राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो गया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...