4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यचुनाव आयोग ने दिया सिंबल तो पहन ली चप्पलों की माला, अलीगढ़...

चुनाव आयोग ने दिया सिंबल तो पहन ली चप्पलों की माला, अलीगढ़ के इस प्रत्याशी का हैरान करने वाला अंदाज

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनाव प्रचार का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक प्रत्याशी चप्पलों की माला पहन चुनावी कैंपेन करने उतरा। प्रत्याशी का नाम पंडित केशव देव है। वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए हैं। केशव देव खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताते हैं। इससे पहले वे विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस समय उन्होंने जूते की माला पहनकर चुनाव प्रचार किया था। केशव देव ने मंगलवार को बताया कि चुनाव आयोग ने उनको चप्पल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। इसलिए वे लोगों को ध्यान खींचने के लिए इस बार चप्पल की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केशव देव प्रशासनिक कार्यालय के सामने धरने पर भी बैठे। उन्होंने प्रशासन ने चुनाव में अभियान चलाने के लिए पर्याप्त मदद की गुहार लगाई।

अलीगढ़ जिला प्रशासन की ओर से सरकारी सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध न करने के विरोध में लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सहित निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव चप्पलों की माला डालकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं करने पर दोनों प्रत्याशियों ने धरना जारी रखने की चेतावनी भी दी। बाद में अधिकारियों की ओर से आई कार्ड और वाहन पास बनाने का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद वे धरने से उठे।

कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा नजारा
कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की दोपहर जंग लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट मनोज कुमार और भ्रष्टाचार विरोधी सेवा के निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव गौतम ने जिला प्रशासन पर सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगाया। निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव गौतम ने बताया कि वह लोकसभा क्षेत्र अलीगढ़ से प्रत्याशी हैं। उन्हें चुनाव चिह्न चप्पल आवंटित करने के बाद चुनाव प्रचार के लिए आई कार्ड, वाहन पास और सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से सख्त निर्देश है कि चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद प्रत्याशी को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

केशव देव ने कहा अगर वह बिना वाहन पास के प्रचार करेंगे तो उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। बिना आई कार्ड के अगर उनके साथ कोई दुर्घटना घट जाती है तो इस बात का कोई प्रूफ नहीं होगा कि वह लोकसभा प्रत्याशी हैं। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने भ्रष्टाचार विरोधी सेना के प्रत्याशी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को दिए जाने वाले पास जारी कर दिए गए।

सुर्खियों में रहे हैं केशव देव
आरटीआई कार्यकर्ता होने के साथ केशव देव भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ‘मानव अधिकार की जंग’ उनकी पार्टी का पंचलाइन है। लोकसभा चुनाव में वे निर्दलीय उम्मीदवार बने हैं। केशव देव उस समय भी अखबार की सुर्खियों में आये थे, सजब उन्होंने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी मार्शल मार्श के खिलाफ अभियान छेड़ा था। मार्श ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर तस्वीरें खिचवाई थीं। हालांकि इसका देशव्यापी विरोध हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंडित केशव देव ने जूतों की माला पहनकर प्रचार किया था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...