18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनकल की तो प्रिंसिपल ने पैरेंट्स को बुलाने का कहा, घर आकर...

नकल की तो प्रिंसिपल ने पैरेंट्स को बुलाने का कहा, घर आकर छत से कूद गया 9वीं का स्टूडेंट

Published on

भोपाल ,

राजधानी भोपाल में 9वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल में नकल करते पकड़े जाने पर उसे पेरेंट्स को बुलाने के लिए कहा गया था. इसी बात से डरकर छात्र ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया, 4 मार्च को कोलार के विशाल टावर स्थित अपने प्लैट की छत से कूदकर 15 साल के अतुलित पांडे नाम के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी. अतुलित परिवार की इकलौती संतान थी और कोलार के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहा था.

कोलार थाना टीआई के मुताबिक, 4 मार्च को स्कूल से आने के बाद अतुलित सीधे घर की छत पर चला गया था और थोड़ी ही देर बाद किसी के गिरने की आवाज़ आई को देखा कि नीचे अतुलित लहूलुहान हालत में पड़ा था. परिजनों ने तुरंत ही अतुलित को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.इकलौते बेटे को खोने के बाद पूरा परिवार सदमे में है और अंतिम संस्कार के लिए सब रीवा जा चुके हैं लेकिन परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

टीआई आशुतोष उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल में अतुलित और उसकी एक क्लासमेट को प्रैक्टिकल एग्जाम में नकल करते हुए क्लास टीचर ने पकड़ा था और स्कूल की वाइस प्रिंसिपल के पास ले गए थे जहां से उन्हे अगले दिन पेरेंट्स को बुलाने के लिए कहा गया था.

संभवत: अतुलित इस बात से डर गया था कि उसकी नकल के बारे मे घर पर पता चल जाएगा और इसी डर में उसने यह घातक कदम उठा लिया. हालांकि, परिजनों के बयान रीवा से आने के बाद ही लिए जा सकते हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...