10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतिसनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द तो जयराम रमेश बोले-...

सनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द तो जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में कहां से आ गए ‘technical reasons’?

Published on

नई दिल्ली,

भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी रोक दी गई है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई जा रही है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के अचानक लिए गए यू-टर्न पर कांग्रेस हमलावर हो गई है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा,’कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है. आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है. आश्चर्य है कि ऐसे कौन से ‘तकनीकी कारण’ हैं, जिसके कारण यह फैसला बदला गया.

बता दें कि रविवार को खबर आई थी कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था. उन्होंने 56 करोड़ के लोन का भुगतान नहीं किया, इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था. बता दें कि सनी ने लोन लेकर मुंबई के जुहू में स्थित ‘सनी विला’ को मॉर्टगेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे.

लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था. विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी. ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी. देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है. ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे.

सनी की फिल्म कर रही कमाई
सनी के साथ जारी नोटिस विवाद के बीच सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. भारत ही नहीं विदेश में भी सनी की फिल्म तूफानी कलेक्शन कर रही है. गदर 2 ने 10 दिन में 375 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. बहुत जल्द ये मूवी 400 करोड़ कमा लेगी. सनी की 400 करोड़ कमाने वाली ये पहली मूवी होगी. तारा सिंह को 22 साल बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. गदर 2 सनी के करियर की सबसे स्पेशल फिल्म कहलाएगी. इस मूवी ने धर्मेंद्र के दोनों परिवारों को साथ ला दिया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...