3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'यही ED के लोग जब चुनाव बाद नरेंद्र मोदी से अडानी के...

‘यही ED के लोग जब चुनाव बाद नरेंद्र मोदी से अडानी के बारे में पूछेंगे…’, चुनावी रैली में राहुल का PM मोदी पर वार

Published on

पटना,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के बख्तियारपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं जबकि रोजगार के मुद्दे पर वह चुप रहते हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया साक्षात्कारों का भी जिक्र किया.

राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम मोदी एक परमात्मा सिद्धांत के साथ सामने आए हैं. आपको पता है कि ये परमात्मा वाली कहानी क्यों निकाली गई है. जब वही ईडी के लोग चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी जी से अडानी के बारे में पूछेंगे, तो नरेंद्र मोदी कहेंगे मैं नहीं जानता परमात्मा ने कहा था. मोदी जी आप लंबे लंबे भाषण देना बंद कीजिए. आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए.’

पीएम ने जवानों को मजदूर बनाया- राहुल
बेरोजगारी के मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आप सबसे पहले युवाओं को ये बताइए कि आपने हिंदुस्तान के युवाओं को कितना रोजगार दिया, कितनी नौकरियां दी? आपने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी. आपने एक युवा को नौकरी नहीं दी. हिंदुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है. पहले आपके पास नौकरी के लिए अलग-अलग रास्ते थे, आप सेना में जा सकते थे, पब्लिक सेक्टर में जा सकते थे, प्राइवेट सेक्टर में आपको रोजगार मिल सकता था. नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जीएसटी लागू करके रोजगार के रास्ते बंद किए और सेना में अग्निवीर लागू करके जवानों को मजदूर बना दिया.’

हम अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने पर तुली हुई है, इंडिया ब्लॉक ऐसे किसी भी कोशिश का विरोध करेगा. राजाओं और महाराजाओं को कांग्रेस ने हटा दिया था. बीजेपी नए सिरे से अंबानी और अडानी की पसंद लेकर सामने आई है. मोदी ने बिजनेस दिग्गजों के कर्ज माफ कर दिए हैं, हम मनरेगा मजदूरी को ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर देंगे. हम भारतीय गरीबों को मिलने वाली फंडिंग की रकम को भारत के बाजार में लगाएंगे और सही मायनों में मेड इंडिया बनाएंगे.

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “अग्निवीर योजना के माध्यम से, उन्होंने (केंद्र) भारत के सैनिकों को मजदूर बना दिया है. हम अग्निवीर को रद्द कर देंगे और जैसा पहले होता था वैसा ही करेंगे. हर युवा भारत जानता है कि अग्निवीर का मतलब भारत के सैनिकों को मजदूर बनाना है…”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...