19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिआखिर हमारे लोग कब सुरक्षित होंगे... दिल्ली में 12 घंटे के अंदर...

आखिर हमारे लोग कब सुरक्षित होंगे… दिल्ली में 12 घंटे के अंदर हुए तीन मर्डर, केजरीवाल के निशाने पर फिर मोदी सरकार

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अब लोग ही सुरक्षित नहीं हैं। 12 घंटे के अंदर हुई तीन वारदातों ने आम जन के मन में दहशत पैदा कर दी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भी इन तीन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा कि लोगों में दहशत है। दिल्ली की जनता पल-पल डर के माहौल में रह रही है। लोगों को सुरक्षा चाहिए। आखिर हमारे लोग कब सुरक्षित होंगे?

12 घंटे में तीन मर्डर, केजरीवाल ने पूछा सवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज भी 3 लोगों की हत्या और 1 व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक 38 साल के डिलीवरी पार्टनर की हत्या कर दी गई। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाक़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक युवक मृत पाया गया। उसकी हत्या गला काट कर की गई।

आखिर हमारे लोग कब सुरक्षित होंगे?
केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक पुलिसकर्मी को किसी ने चाकुओं से गोद उसे जान से मारने की कोशिश की। लोगों में दहशत है। दिल्ली की जनता पल-पल डर के माहौल में रह रही है। लोगों को सुरक्षा चाहिए। आखिर हमारे लोग कब सुरक्षित होंगे? बता दें कि केजरीवाल पर भी शनिवार को ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश हुई थी। एक शख्स ने उनपर पानी फेंका था। हालांकि उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। केजरीवाल लगातार दिल्ली में बढ़ते क्राइम के लिए गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घेर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...