9.7 C
London
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्यजहां मेरी सेना तैनात, वहीं मेरा मंदिर… जवानों के बीच बोले PM...

जहां मेरी सेना तैनात, वहीं मेरा मंदिर… जवानों के बीच बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के बीच में अपनी दिवाली मनाई है। उनकी तरफ से वहां सिर्फ जवानों के साथ दिवाली नहीं मनाई गई, बल्कि उन्होंने उनकी दिल खोलकर तारीफ की। यहां तक कहा कि उनके लिए असल त्योहार ही वो है जहां पर उनके जवान तैनात हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे देश के जवान हमेशा ही अपने प्राणों को लेकर सबसे आगे लेकर चलते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि देश की सबसे मजबूत दीवार वे हैं, इस दीवार को कोई दुश्मन कभी नहीं तोड़ पाएगा। पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश में जिस भी कोने में उनके जवान तैनात हैं, वो जगह उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं।

संबोधन में प्रधानमंत्री ने काफी विस्तार से सेना की अहमियत को भी बताया। उनका कहना रहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग खड़ी हैं।

जवानों को लेकर क्या बोले पीएम?
पीएम को इस बात का भी अहसास था कि जवान भी अपने परिवार को याद करते होंगे, उनका मन भी घर जाने का करता होगा। उस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की पराकाष्ठा है। परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है। आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है। उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है।

Views: 0

Latest articles

Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी और त्रयोदशी का संगम रवि प्रदोष व्रत का ख़ास दिन

Aaj Ka Panchang: आज, 8 जून 2025, ज्येष्ठ मास का सत्ताईसवाँ दिन है। आज...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में ‘मौसम का दोहरा मिज़ाज’ कहीं झुलसाने वाली गर्मी कहीं अचानक बारिश का दौर

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश का मौसम मई 2025 के आख़िरी हफ़्तों में और जून...

Monsoon 2025 भारत में ‘जल्दी’ पहुँची बारिश मौसम में आया बड़ा बदलाव

Monsoon 2025: भारत में इस समय मॉनसून 2025 का असर साफ़ दिख रहा है।...

MP Corona Case:मध्य प्रदेश में फिर लौट रहा कोरोना का ख़तरा सक्रिय मामलों में तेज़ी

MP Corona Case:मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर रफ़्तार पकड़ता दिख...

More like this

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में ‘मौसम का दोहरा मिज़ाज’ कहीं झुलसाने वाली गर्मी कहीं अचानक बारिश का दौर

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश का मौसम मई 2025 के आख़िरी हफ़्तों में और जून...

MP MLA Loan Scheme: विधायकों को घर-गाड़ी पर मिलेगी ‘बंपर छूट’ कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

MP MLA Loan Scheme:मध्य प्रदेश के विधायकों के लिए एक बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आई...

उज्जैन में आध्यात्मिक और wellness शिखर सम्मेलन 2025 CM मोहन यादव ने दिलाया wellness hub बनाने का संकल्प

wellness hub: आज उज्जैन में 'आध्यात्मिक और वेलनेस शिखर सम्मेलन 2025' के अवसर पर...