17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलअर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा 'खालिस्तानी' कनेक्शन? सरकार ने भेजा...

अर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा ‘खालिस्तानी’ कनेक्शन? सरकार ने भेजा नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 के सुपर-4 स्टेज में रविवार को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. पाकिस्तान ने यहां टीम इंडिया को पांच विकेट से हराया. यह मैच जब नाज़ुक मोड़ पर था, उस वक्त टीम इंडिया के युवा बॉलर अर्शदीप सिंह से एक कैच छूट गया. जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

हैरानी की बात ये हुई कि विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह के पेज पर कुछ बदलाव किया गया और वहां पर ‘खालिस्तानी’ संगठन से संबंध की बात को जोड़ दिया गया. इस मामले में अब भारत सरकार एक्टिव हुई है और आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को नोटिस भेजा गया है.

आईटी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर खालिस्तान के समर्थन में होने का दावा कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि ऐसा दर्शाना भारत में माहौल को बिगाड़ सकता है, साथ भी अर्शदीप सिंह के परिवार की सुरक्षा के लिए भी यह खतरा हो सकता है.

17वें ओवर में अर्शदीप सिंह से छूटा था मैच
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार (4 सितंबर) को जब मुकाबला हुआ, तब पाकिस्तान की पारी के 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह से एक आसान-सा कैच छूट गया था. यह कैच टीम इंडिया को भारी पड़ा, क्योंकि जिन बल्लेबाज (आसिफ अली) का कैच छूटा उसके अगले ही ओवर में उन्होंने बाउंड्री मारीं.

मैच के तुरंत बाद से ही अर्शदीप सिंह की आलोचना शुरू हुई और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग की गई. हालांकि, टीम इंडिया ने पूरी तरह से अर्शदीप सिंह का साथ दिया है. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि कोई भी गलती होना मैच का हिस्सा है, आप ऐसी गलतियों से सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं. हमारी टीम का माहौल काफी बेहतर है, सभी सीनियर्स जूनियर प्लेयर्स के साथ हैं.

मैच में कैसा रहा अर्शदीप का प्रदर्शन?
अगर इस ड्रॉप कैच को छोड़ दें तो टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने इस मैच में बेहतर प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 27 रन दिए और एक विकेट भी लिया. जब पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 7 रनों की ज़रूरत थी, उस वक्त अर्शदीप ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी और 5वीं बॉल तक मैच ले गए.

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इस मैच को पांच विकेट से गंवा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने इस टारगेट को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज़ ने 20 बॉल में 42 रनों की पारी खेल मैच पूरा पलट दिया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...