9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeभोपालकौन हैं सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, जिन्होंने पैरेंट्स को लूटने वाले...

कौन हैं सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, जिन्होंने पैरेंट्स को लूटने वाले स्कूल पर जुर्माना ठोक दिया

Published on

सतना

कलेक्टर सतीश कुमार एस एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सतना जिले में पैरेंट्स को लूटने वाले स्कूलों पर जुर्माना ठोक दिया है। इससे निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। सतीश कुमार एस की छवि एक कड़क आईएएस अधिकारी के रूप में है। वह जहां भी रहे हैं, अपनी कड़क मिजाजी की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। भिंड में कलेक्टर रहने के दौरान भी उनसे कई विवाद भी जुड़े हैं। आइए आपको बताते हैं कि सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस कौन हैं।

कौन हैं सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस
सतीश कुमार एस 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले ही वह सतना के कलेक्टर बने हैं। सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की है। कलेक्टर के रूप में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है।

भिंड में भी रहे कलेक्टर
आईएएस अफसर सतीश कुमार एस सतना से पहले भिंड कलेक्टर रहे हैं। कलेक्टर के रूप में भिंड में उनकी पहली पोस्टिंग थी। इससे पहले मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में अलग-अलग पदों पर उनकी तैनाती रही है। एमपी उनकी पहली पोस्टिंग रतलाम सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद सिवनी और नर्मदापुरम जिले में एसडीएम रहे। खरगोन और भोपाल में जिला पंचायत के सीईओ पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

विवादों से भी रहा नाता
वहीं, भिंड में कलेक्टर रहने के दौरान कई विवादों से भी उनका नाम जुड़ा। कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सिजन वैन के ड्राइवर को उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड से जिला अस्पताल में पिटवाया था। मार्च 2021 में उन्होंने सीनियर अधिवक्ता उमाकांत मिश्रा से अभद्रता की थी। फरवरी में अतिक्रमण हटाने के दौरान भिंड में व्यापारियों से सरेआम कहा था कि गोली मार दो मुझे।

सतना में स्कूल पर ठोक दिया जुर्माना
सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस इस बार स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसा है। नन्हीं दुनिया इंटरनेशनल स्कूल ने अभिभावकों को एक ही जगह से ड्रेस और किताब खरीदने के लिए बाध्य किया था। कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची तो जांच करवाई। इसके बाद दो लाख रुपए जुर्माना ठोक दिया है। स्कूल संचालक को सात दिन के अंदर जुर्माना भरना है।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...