15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्यपाल मलिक कौन हैं, जिनके ठिकानों पर CBI ने रेड मार दी?...

सत्यपाल मलिक कौन हैं, जिनके ठिकानों पर CBI ने रेड मार दी? BJP में रहते हुए PM मोदी पर साधते रहे निशाना

Published on

बागपत:

22 फरवरी दिन गुरुवार को दिन की शुरुआत सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के साथ शुरू हुई। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक के खिलाफ ऐक्शन जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सत्येंद्र मलिक बीते कुछ साल से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने नीतियों के आधार पर केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साधा है।

77 साल के सत्यपाल मलिक एक बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। मलिक के जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल रहते ही 5 अगस्‍त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार ने अनुच्‍छेद 370 हटाने का फैसला किया था। वह बिहार, ओडिशा, गोवा और मेघालय के गवर्नर भी रह चुके हैं।

जाट परिवार से आने वाले सत्यपाल मलिक देश की राजनीति की लगभग हर विचारधारा के हिस्सेदार रहे हैं। समाजवादी, कांग्रेस, जनता दल, बीजेपी। जाट किसान परिवार से आने वाले सत्यपाल की पैदाइश वेस्ट यूपी की है। लोहिया के समाजवाद से प्रभावित होकर बतौर छात्र नेता अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सत्यपाल मलिक ने 70 के दशक में कांग्रेस विरोध की बुनियाद पर यूपी में नई ताकत बनकर उभर रहे चौधरी चरण सिंह का साथ पकड़ा।

1974 में चौधरी चरण सिंह ने भारतीय क्रांति दल से सत्यपाल मलिक को टिकट दिया और 28 साल की उम्र में सत्यपाल विधायक चुन लिए गए। हालांकि सत्यपाल को जब यह अहसास हुआ कि चौधरी साहब का साथ उन्हें महज पश्चिमी यूपी की राजनीति तक ही सीमित रखेगा, तो वे कांग्रेस विरोध छोड़कर कांग्रेस में ही शामिल हो गए। साल 1984 में राज्यसभा पहुंचे।

अगले ही कुछ सालों के भीतर कांग्रेस का साथ छोड़कर सत्यपाल जनता दल में आ गए। सांसद बने और वीपी सरकार में मंत्री भी रहे। साल 1989 से 1991 के बीच वह अलीगढ़ संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए। वह बाद में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। हालांकि किसान आंदोलन, धारा 370 और अग्निपथ योजनाओं को लेकर सत्यपाल मलिक ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाए रखा। अभी हाल फिलहाल में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर उन्होंने तारीफ भी की थी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...