10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मौत की सुरंग बनाने वाली कंपनी कौन है? क्यों हो...

दिल्ली में मौत की सुरंग बनाने वाली कंपनी कौन है? क्यों हो रही इसकी चर्चा, पीएम मोदी ने किया था इस टनल का उद्घाटन

Published on

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान टनल अब मौत की सुरंग बनती जा रही है। इस टनल में अब एक और जान चली गई है। इस बार दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर (एसआई) एनके पवित्रन इस मौत की सुरंग के शिकार हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि पवित्रन की स्कूटी फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई और गिरते ही उनका हेलमेट निकल गया। गंभीर चोट आने की वजह से उनकी जान चली गई। पिछले साल मई में राजन नाम के एक शख्स की भी इसी प्रगति टनल में जान चली गई थी। लोगों का आरोप है कि प्रगति मैदान सुरंग को न केवल खराब तरीके से बनाया गया है, बल्कि वहां पर लगा हुआ एसओएस सिस्टम भी बेकार है। इस प्रोजेक्ट पर भारी-भरकम रकम खर्च हुई है। पीएम मोदी ने साल 2022 में 19 जून को इस टनल का उद्घाटन किया था। आईए आपको बताते हैं इस टनल का निर्माण कौन सी कंपनी ने किया है। इसके निर्माण में कितनी लागत आई है।

एलएंडटी ने किया निर्माण
देश की जानी-मानी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने प्रगति मैदान टनल का निर्माण किया है। इस प्रॉजेक्ट पर 777 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम खर्च की गई है। टनल की डिजाइनिंग भी एलएंडी ने ही की थी। 1.3 किलोमीटर लंबी सुंरग में अब कई खामियां सामने आ रही हैं। सार्वजनिक कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एलएंडटी को टनल के काम में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस जारी किया। विभाग ने कंपनी से 500 करोड़ रुपये की जमानत राशि की मांग की। हालांकि, काउंटरक्लेम में कंपनी ने भी विभाग से इतनी ही रकम मांग ली।

टॉप 5 कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल
एलएंडटी, भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है. इसका मुख्यालय मुंबई में है और लगभग 80 साल से इसकी भारत में मौजूदगी है। लार्सन एंड टुब्रो ( एलएंडटी) आज दुनिया की टॉप-5 कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है। इसने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसे प्रोजेक्ट को रेकॉर्ड समय में पूरा किया है। वहीं अब ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ भी बना रही है, जिसे 1000 साल तक कोई आंधी-तूफान या भूकंप-बाढ़ हिला नहीं पाएगा। ये दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में अपनी सर्विसेस देती है। इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के अलावा कंपनी टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में काम करती है।

शेयरों में दिख रही तेजी
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज 22 अंकों के उछाल के साथ 3,627.95 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले एक साल में इसने 51 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इसमें निवेश करने वालों को 165.68 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...