14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में एग्जिट पोल का किंग कौन... देखें पोल ऑफ पोल्स...

दिल्ली चुनाव में एग्जिट पोल का किंग कौन… देखें पोल ऑफ पोल्स के नतीजे

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजधानी की जनता वोट डाल चुकी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो चुकी है। वोटों की गिनती भले ही 8 को लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में से अधिकतर एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में बीजेपी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।

बीजेपी आप में कड़ा मुकाबला
चुनाव के बाद अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी (AAP) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। कई सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है। ‘मैट्रिज’ के सर्वे के अनुसार, बीजेपी 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को जीरो से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है।

सर्वे में बीजेपी की नई सरकार
‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। ‘पीपल्स इनसाइट’ के सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

पीपल्स प्लस सर्वे में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
‘पीपल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।

‘पोल डायरी’ के सर्वेक्षण का अनुमान है कि भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है।सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। चाणक्य स्ट्रेटजीज के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। आप को 25 से 28 और कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं।

दो सर्वे में AAP की सरकार
11 में से दो सर्वे में आम आदमी पार्टी के सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। ‘माइंड ब्रिंक’ के सर्वे में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। उसके अनुसार, आप को 44 से49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 21 से 25 और कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने का अनुमान है। एक अन्य एजेंसी ‘वी प्रीसाइड’ के एग्जिट पोल में आप को 46 से 52 मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिल सकती हैं तथा कांग्रेस के लिए खाता खोलना मुश्किल हो सकता है।

पोल ऑफ पोल्स
पोल ऑफ पोल्स के अनुसार बीजेपी को आम आदमी पार्टी पर बढ़त साफ नजर आ रही है। 11 एजेंसियों के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 27 से 33 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, बीजेपी को 36 से 42 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को भी 0-1 सीट मिल सकती है। पोल ऑफ पोल्स सर्वे के अनुसार बीजेपी को 39, आम आदमी पार्टी को 30 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...