16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा... हिमंत बिस्वा सरमा के हमले पर...

राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा… हिमंत बिस्वा सरमा के हमले पर बोले बघेल- वह लालची आदमी

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के प्रचार के आख‍िरी दौर में राजनीत‍ि दलों में वार-पटलवार का स‍िलस‍िला तेज हो गया है। मतदान से तीन दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। सरमा ने राहुल गांधी की ओर से कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों पर कटाक्ष क‍िया। असम सीएम ने कहा क‍ि कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं लेक‍िन मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा..? उधर, सरमा के बयान पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, ने हमला बोला। बघेल ने हिमंता बिस्वा सरमा को लालची आदमी बताया।

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने रव‍िवार को मंगलुरु में कहा क‍ि सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं। अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?

‘बिना रीढ़ का आदमी ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा’
असम सीएम के बयान पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बेंगलुरु में कहा क‍ि हिमंता बिस्वा सरमा से ज्यादा लालची आदमी कोई है ही नहीं। उन्हें पहचान ही कांग्रेस पार्टी ने दी है। बिना रीढ़ का आदमी एक जांच क्या बैठी कि बीजेपी की गोद में जा बैठे। उनकी नैतिकता क्या है कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाएं।

सरमा का राहुल गांधी पर लगातार हमला
यह पहली बार नहीं था जब सरमा ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं बल्कि कई मौकों पर उन्होंने गांधी को ‘अक्षम’ नेता करार द‍िया है। इससे पहले उन्होंने अमेठी से पूरी तरह से बाहर निकलने के लिए भी राहुल गांधी की आलोचना की थी। अमेठी को कांग्रेस पार्टी का एक प्रमुख गढ़ माना जाता था। सरमा ने कहा था क‍ि पहले अमेठी कांग्रेस की सीट थी। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनावों में सबसे बुरी हार का सामना करने के बाद राहुल ने इस क्षेत्र से यू-टर्न ले लिया और पिछले 5 सालों से कभी भी निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आए।

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...