20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिजिसने किया, उसे कीमत चुकानी होगी… पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर...

जिसने किया, उसे कीमत चुकानी होगी… पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर क्या बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज कानपुर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर सरकार से एक्शन लेने की बात की। उन्होंने कहा कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी को समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। सरकार को तुरंत एक्शन करना चाहिए।

मृतकों को शहीद का दर्जा देने की अपील
राहुल ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं आज कानपुर गया और मृतकों के परिजनों से मिला। पीड़ित परिवारों ने मेरे जरिए पीएम मोदी को एक संदेश भेजा है।’ पीड़ित परिवारों की ओर से राहुल गांधी ने एक विशेष मांग रखी। उन्होंने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों की ओर से कहना चाहता हूं कि इस हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा और सम्मान दिया जाना चाहिए।”

‘अंजाम भुगतना पड़ेगा’
राहुल गांधी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘जिन लोगों ने ये किया है, जो भी इसमें शामिल हैं, वो कहीं भी हों, उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता।’ उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में आतंक को अंजाम देने वालों को भुगतना होगा। ये मंजूर नहीं है।”

सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
राहुल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी को समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। सरकार को तुरंत एक्शन करना चाहिए। भारत को दिखाना होगा कि हम आतंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ है और आगे भी रहेगा।राहुल ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। “हमने क्लियर कहा है कि ये स्वीकार्य नहीं है। पीएम को एक्शन लेना है, हम उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।”

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...