11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद क्यों बंद हो गए...

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद क्यों बंद हो गए 800 नंबर, UP STF के सामने खड़ा हुआ बड़ा सवाल

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद 800 मोबाइल नंबर अचानक बंद हो गए। यह 800 मोबाइल नंबर अतीक अहमद से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने इन नंबरों को सर्विलांस पर रखा था 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद इन नंबरों की निगरानी शुरू की गई थी इनके कॉल डिटेल पर नजर रखी जा रही थी 15 अप्रैल को कॉल्विन अस्पताल परिसर में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद आश्चर्यजनक रूप से यह सभी नंबर बंद हो गए हैं। इसको लेकर अब तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

प्रयागराज में 24 फरवरी को सुलेमसराय के जीटी रोड पर वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ की जांच शुरू हो गई। इस जांच के दौरान यूपी पुलिस के सामने अतीक गैंग के मामले में हाथ होने के सुराग मिले। इस आधार पर एसटीएफ की टीम ने अतीक अहमद और गैंग के मददगारों के 800 नंबरों को सर्विलांस पर रखा।

मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर माफिया डॉन और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ होनी वाली किसी प्रकार की बातचीत पर नजर रखी जा रही थी। यूपी एसटीएफ की उमेश पाल मर्डर केस में जांच चल रही थी। इसी दौरान 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की हत्या हो गई। इस हत्याकांड के बाद तमाम नंबर बंद हो गए हैं।

नंबर बंद होने का कारण क्या?
यूपी एसटीएफ की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर अचानक ये 800 नंबर बंद क्यों हो गए? अतीक के मददगारों ने क्या इस गैंग से मुंह फेर लिया? या फिर पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ के डर से ऐसा हुआ? इन सवालों के जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं। दरअसल, उमेश पाल की हत्या के बाद से लगातार अतीक अहमद, उसके परिवार, गैंग के सदस्यों और मददगारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

अतीक के जीवित रहने तक मददगारों को माफिया और उसके कनेक्शन से मदद मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, मौत के बाद उन्हें अब किसी प्रकार की मदद मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। ऐसे में वे गैंग से कन्नी काटते भी दिख सकते हैं। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस और एसटीएफ नजर रख रही है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...