11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब पर क्यों आगबबूला हुआ अमेरिका, सांसदों ने दी अंजाम भुगतने...

सऊदी अरब पर क्यों आगबबूला हुआ अमेरिका, सांसदों ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

Published on

नई दिल्ली,

तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस ने 5 अक्टूबर को तेल उत्पादन में कटौती का ऐलान किया जिससे अमेरिका बेहद खफा है. ओपेक प्लस समूह में सऊदी अरब का दबदबा है और रूस भी इसका सदस्य देश है. अमेरिकी सरकार लगातार सऊदी अरब को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए मनाने में जुटी हुई थी लेकिन सऊदी अरब ने इसे अनसुना कर दिया.

ओपेक प्लस ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, चीन में बढ़ रहे कोविड-19 महामारी और अन्य कुछ वजहों से वैश्विक बाजार उथल-पुथल है, इसलिए तेल के अंतरराष्ट्रीय कीमतों को बनाए रखने के लिए तेल उत्पादन में कटौती जरूरी है. इस निर्णय के तहत ओपेक प्लस देश 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन में कटौती करेंगे. इससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमत में तेजी आएगी.

क्या कहा अमेरिका ने
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सऊदी अरब का दौरा भी किया था. इसका एक मकसद सऊदी अरब से सप्लाई हो रहे घरेलू गैस की कीमत को मध्यावधि से पहले कम करना भी था. लेकिन सऊदी के मंत्री ने कहा कि तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत को बनाए रखने के लिए यह कटौती जरूरी थी. इस कदम को किसी देश के हित या अहित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ओपेक प्लस द्वारा तेल कटौती के कदम से वह नाखुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब का उनका दौरा निराशाजनक रहा.

अमेरिकी सांसदों की चेतावनी
अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने रविवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि सऊदी अरब से हमें उतना सहयोग नहीं मिला, जितना हमें चाहिए था. इसलिए हमें भी सऊदी के साथ संबंधो के बारे में सोचना होगा. मर्फी ने कहा कि डेमोक्रेटस के अन्य सदस्य भी इस पक्ष में हैं कि गल्फ कंट्री (खाड़ी देशों) के साथ संबंधों पर पुनर्विचार करना चाहिए. अमेरिका के तीन अन्य डेमोक्रेटिक नेता ने संयुक्त बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका खाड़ी देशों के साथ संबंध में सुपरपावर की भूमिका में आए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब उन्होंने उस विकल्प को चुना है तो उसके नतीजों के लिए भी उन्हें तैयार रहना चाहिए.

रूस की मदद करना सऊदी अरब का मकसद
अमेरिकी सिनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि जब पूरे विश्व में चिप की कमी थी, तब सऊदी अरब ने अमेरिका की मदद करने के बजाय रूस का साथ दिया था. अब सऊदी अरब तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रूस की मदद कर रहा है. सऊदी अरब का रूस का यह समर्थन हमारे यूक्रेन गठबंधन को कमजोर करने की कोशिश है. सऊदी अरब को इसका अंजाम भुगतना होगा.

हथियार निर्यात पर पुनर्विचार
क्रिस मर्फी ने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब को बहुत बड़ी मात्रा में हथियार सप्लाई करता है, अब हमें इस पर विचार करना होगा. उन्होंने कहा कि ओपेक प्लस देशों को रियायतों पर हथियार बेचा जाता है, हमें इस रियायत को भी खत्म करने की जरूरत है.

सऊदी में अमेरिकी सेना की मौजूदगी पर भी विचार
तेल उत्पादन में कटौती के निर्णय के बाद से ही अमेरिकी डेमोक्रेटस सऊदी अरब पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. रविवार को तीन डेमोक्रेटस नेताओं ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सेना को वापस बुलाने की बिल भी हाउस में पेश किए थे. उन्होंने कहा कि हमारी सेना और सैन्य उपकरणों की जरूरत कहीं और है. जिसके बाद सिनेटर मर्फी ने कहा कि हमें मध्य पूर्व और सऊदी अरब में अपनी सैन्य उपस्थिति को भी देखने की जरूरत है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...