10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यPM मोदी ने किसी मुस्लिम को अपनी सरकार में मंत्री क्‍यों नहीं...

PM मोदी ने किसी मुस्लिम को अपनी सरकार में मंत्री क्‍यों नहीं बनाया? सुब्रत पाठक का कैलकुलेशन समझिए

Published on

कन्नौज/लखनऊ:

लोकसभा चुनाव 2024 के समापन के बाद अब राजनीतिक गुणा-गणित और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के हाथों हारकर सांसदी गंवाने वाले सुब्रत पाठक ने यादवों और मुसलमानों का पूरा कैलकुशन बताया है। पूर्व सांसद सुब्रत ने यह भी बताया कि आखिर पीएम नरेंद्र मोदी ने क्यों किसी मुस्लिम को अपनी सरकार में मंत्री नहीं बनाया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रायः देखा है कि अधिकतम लोग अपनी अपनी जाति को वोट करते हैं चाहे उनकी जाति का प्रत्याशी किसी भी दल से लड़ रहा हो। इसी प्रकार से भाजपा के विचार से जुड़ा हुआ कोई भी मतदाता कमल के निशान पर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के लिए ही वोट करता है। फिर चाहे सामने वाला प्रत्याशी भले ही अपनी जाति का ही क्यों ना हो?

और सोचा है कभी कि यादव जाति के अधिकतम लोगों ने उत्तर प्रदेश में किसी आम यादव को टिकट नहीं मिलने के बाद भी समाजवादी पार्टी को ही वोट क्यों किया? इसलिए कि वो जानते हैं सरकार में आने के बाद पूर्व में रहीं सपा सरकारों के कारण से सरकारी नौकरी, ठेका जमीन आदि में इनके कब्जे होते थे एक बार फिर इन्हें संरक्षण मिल जाएगा।

और रही बात मुसलमानों की तो उनके लिए कहा जाता था कि पहले भाई फिर भाजपा हराई के नाम पर वोट करते हैं। लेकिन इस बार अन्य दल से मुस्लिम प्रत्याशी होने के बाद भी अपने लोगों को वोट न देकर भाजपा हराने के नाम पर अन्य समाज के लोगों को वोट देने का आख़िर कारण क्या है? जबकि मोदी जी ने इनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया और सभी सरकारी योजना का लाभ भी इन्हें दिया।

दरअसल कट्टरपंथियों का पूरी दुनिया पर शरिया कानून लागू करने के मिशन के तहत हिंदुस्तान को पाकिस्तान की तर्ज पर गजवा ए हिंद बनाने के उनके लक्ष्य में भाजपा ही बाधा है। और भाजपा के रहते हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता है। यही कारण है कि ना मुस्लिम भाजपा को वोट देते हैं और इसी लिए भाजपा इनको टिकट ही नहीं देती है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग राग अलाप रहे हैं कि मोदी जी ने किसी मुस्लिम को अपनी सरकार में मंत्री क्यों नहीं बनाया? अब बताओ इन्हें कौन समझाए कि जब टिकट ही नहीं मिली तो मंत्री कैसे बनते?

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...